Kangra: शाहपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर से 355 ग्राम चरस और 23,410 रुपये नकद बरामद; 29 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। नशे के खिलाफ अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने शाहपुर में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के रिहायशी मकान से 355 ग्राम चरस और 23,410 रुपये नकद बरामद किए हैं।

Advertisement​

पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को पुलिस थाना शाहपुर की टीम ने टियाली निवासी नितिन (29) के रिहायशी मकान में कार्रवाई की। इस दौरान तलाशी लेने पर पुलिस को 355 ग्राम चरस और 23,410 रुपये नकद मिले।

इस मामले में पुलिस थाना शाहपुर में FIR नंबर 131/2026 दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 और 25 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

कांगड़ा पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील भी की है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

गांव से मुंबई और विदेशों तक गूंजाई गद्दियाली संस्कृति की आवाज, सुनील राणा को मिलेगा गद्दी विरासत सम्मान-2026

गद्दियाली लोकसंस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में तीन दशक से योगदान दे रहे लोकगायक सुनील कुमार राणा को 19 दिसंबर 2026 को कालका में गद्दी विरासत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उनके 300 से अधिक लोकगीतों और अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियों ने गद्दी संस्कृति को नई पहचान दिलाई है।

Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में SCA की नई कार्यकारिणी गठित, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय रैत में SCA की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। आकाश शर्मा, कार्तिकेय वशिष्ठ और शिवम मनकोटिया को अध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि डॉ. बीएस पठानिया की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने शपथ ली।

Kangra: शाहपुर–रेहलू अंडरपास की मांग पर बड़ा अपडेट, भाजपा नेता कमल शर्मा के प्रयासों के बाद अधिकारियों ने किया निरीक्षण

शाहपुर–रेहलू अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर भाजपा नेता कमल शर्मा सहित अन्य नेताओं के प्रयास रंग लाते नजर आ रहे हैं। बुधवार को क्षेत्रीय अधिकारी और NHAI परियोजना निदेशक ने प्रस्तावित स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।

Kangra: मैक्लोडगंज बस पार्किंग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शाहपुर के दो युवक 10.73 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

मैक्लोडगंज बस पार्किंग में कांगड़ा पुलिस ने दो युवकों को 10.73 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शाहपुर तहसील के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।