Kangra: शाहपुर में चिट्टे के खिलाफ रैलियों और नारों पर अरुण कौशल ने उठाए सवाल, बोले- पुलिस तस्करों के पूरे नेटवर्क पर करे कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चिट्टे और नशे का बढ़ता खतरा चिंता का विषय बना हुआ है। नशे के खिलाफ केवल नारेबाजी करने, स्कूलों के प्रधानाचार्यों और स्टाफ पर दबाव बनाकर भीड़ जुटाने या स्कूली बच्चों को सड़कों पर उतारने से इस समस्या का समाधान नहीं होगा। इसके लिए सरकार और पुलिस प्रशासन को नशे के कारोबार की जड़ तक पहुंचकर ठोस कार्रवाई करनी होगी। यह बात भाजपा युवा मोर्चा जिला कांगड़ा के महामंत्री अरुण कौशल ने कही।

अरुण कौशल ने कहा कि प्रदेश सरकार को चिट्टे के बढ़ते कारोबार के वास्तविक कारणों का पता लगाना चाहिए और नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना चाहिए। शाहपुर में पुलिस प्रशासन को भी इस दिशा में अधिक सतर्कता बरतने और सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

Advertisement​

उन्होंने कहा कि अक्सर चिट्टे के कारोबार में संलिप्त होने के संदेह में युवाओं को पुलिस पकड़ती है, लेकिन कुछ समय बाद उनके छूटने की खबरें सामने आती हैं। ऐसे मामलों में पुलिस को हर पहलू की गहराई से जांच करनी चाहिए। किसी व्यक्ति को चिट्टे के साथ पकड़ने के बाद कार्रवाई केवल उसकी गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। पुलिस को यह भी पता लगाना चाहिए कि नशे की सप्लाई कहां से हो रही है, इसके पीछे कौन लोग हैं और इस अवैध कारोबार में बड़े तस्कर कौन हैं। कानून के अनुसार दोषियों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे वे दोबारा इस धंधे में शामिल न हो सकें।

अरुण कौशल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद से प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भी पिछले कुछ समय के दौरान नशे के कारण कई युवा अपनी जान गंवा चुके हैं और अनेक परिवारों के घरों के चिराग बुझ गए हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल आंकड़ों का मामला नहीं, बल्कि उन परिवारों के जीवनभर के दर्द से जुड़ा गंभीर विषय है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि शाहपुर क्षेत्र में चिट्टा बेचने और सप्लाई करने वालों के साथ-साथ उनके पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान की जाए और निष्पक्ष व प्रभावी कार्रवाई की जाए। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक या सामाजिक दबाव के चलते संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।

Advertisement

अरुण कौशल ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल जागरूकता रैलियों और नारों से नहीं जीती जा सकती। इसके लिए पुलिस की मजबूत कार्रवाई, तस्करों के नेटवर्क की जांच, युवाओं का पुनर्वास और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को इस समस्या का चेहरा बनाने के बजाय उनकी शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

यह बयान अरुण कौशल, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री, कांगड़ा की ओर से जारी किया गया।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर हिमाचल में विवाद, DGP से FIR दर्ज करने की मांग; जानें क्या है पूरा मामला

मंडी की सांसद कंगना रनौत की 10 नवंबर को सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट को लेकर हिमाचल में विवाद हो गया है। कैप्टन अतुल शर्मा ने DGP को शिकायत देकर FIR दर्ज करने और पोस्ट की साइबर फॉरेंसिक जांच करवाने की मांग की है। फिलहाल FIR दर्ज नहीं हुई है।

हिमाचल में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है बड़ी राहत, 1 रुपये प्रति यूनिट तक सस्ती हो सकती है बिजली

हिमाचल प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिजली की दरें एक रुपये प्रति यूनिट तक कम करने की संभावना पर विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इससे प्रदेश के करीब 28 लाख उपभोक्ताओं को फायदा मिल सकता है।

हिमाचल में दो दिन बिगड़ेगा मौसम! 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट, तेज हवाओं की भी चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 13 और 14 नवंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, मंडी और शिमला में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है।

हिमाचल की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये? 11 दिसंबर से पहले कैबिनेट ले सकती है बड़ा फैसला

हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने पर जल्द फैसला हो सकता है। 2.76 लाख से अधिक परिवारों का सत्यापन हो चुका है और अब कैबिनेट तय करेगी कि एक परिवार से सभी पात्र महिलाओं को लाभ मिलेगा या केवल एक महिला को।