Kangra: धर्मशाला में 8 दिन तक चलेगा कांगड़ा कार्निवल-2026, संस्कृति और स्वाद के साथ होंगे ये खास आयोजन

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 12 नवंबर। कांगड़ा की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय पहचान को करीब से देखने का मौका मिलने वाला है। कांगड़ा कार्निवल-2026 का आयोजन 24 से 31 दिसंबर तक धर्मशाला के पुलिस मैदान में किया जाएगा। कार्निवल में पारंपरिक व्यंजनों, स्थानीय उत्पादों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कई खेल और मनोरंजक गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

कार्निवल के सफल आयोजन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय में बैठक हुई। इसमें तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पेयजल, अग्निशमन, बिजली, शोभा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्वच्छता व्यवस्था के साथ आयोजन समितियों के गठन और उनकी जिम्मेदारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement​

अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने कहा कि कांगड़ा कार्निवल का आयोजन इस तरह किया जाएगा कि इसमें जिले की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय पहचान की झलक साफ दिखाई दे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्निवल की हर गतिविधि में कांगड़ा की विरासत और स्थानीय रंग को प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान मैराथन, साइक्लिंग और फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा मिस एवं मिसेज कार्निवल, शेफ टूर्नामेंट, लिटरेचर फेस्टिवल, लाइट एंड साउंड शो, एंटी चिट्टा थीम पर नुक्कड़ नाटक और क्रिकेट प्रतियोगिता भी होगी।

विनय कुमार ने कहा कि इस आयोजन में जिले के स्वयं सहायता समूह भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। उन्हें अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही कांगड़ा के पारंपरिक और स्थानीय व्यंजनों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि कार्निवल में आने वाले लोग जिले के खान-पान और स्थानीय उत्पादों से रूबरू हो सकें।

Advertisement

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ समय रहते तैयारियां पूरी करने और कार्निवल के दौरान लोगों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न, डीडीओ ग्रामीण विकास अभिनीत कात्यायन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये? 11 दिसंबर से पहले कैबिनेट ले सकती है बड़ा फैसला

हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने पर जल्द फैसला हो सकता है। 2.76 लाख से अधिक परिवारों का सत्यापन हो चुका है और अब कैबिनेट तय करेगी कि एक परिवार से सभी पात्र महिलाओं को लाभ मिलेगा या केवल एक महिला को।

Kangra: देहरा में दिन के समय भारी वाहनों की नो एंट्री, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लागू रहेगा प्रतिबंध

देहरा के मुख्य चौक से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति गोदाम तक सड़क पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने यातायात जाम और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए अधिसूचना जारी की है।

Kangra: शाहपुर की गुब्बर पंचायत को सौर ऊर्जा से होगी कमाई, 2 करोड़ से बने 500 किलोवाट प्लांट का केवल सिंह पठानिया ने किया...

शाहपुर की गुब्बर पंचायत के परगोड़ में 2 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का विधायक केवल सिंह पठानिया ने लोकार्पण किया। ग्रीन पंचायत योजना के तहत परियोजना से पंचायत को राजस्व का हिस्सा मिलेगा। इस दौरान 15 लाख रुपये से बने खेल मैदान का भी उद्घाटन किया गया।

हिमाचल BJP को बड़ा झटका! छह बार के पूर्व विधायक सिंघी राम ने छोड़ी पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश में भाजपा को झटका देते हुए रामपुर के छह बार विधायक रह चुके पूर्व मंत्री सिंघी राम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 10 नवंबर 2026 को निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को भेजा।