हिमाचल में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है बड़ी राहत, 1 रुपये प्रति यूनिट तक सस्ती हो सकती है बिजली

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में लाखों बिजली उपभोक्ताओं को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। प्रदेश में बिजली की दरें एक रुपये प्रति यूनिट तक कम करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सरकार घरेलू समेत अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने का विकल्प तलाश रही है।

सरकार की कोशिश है कि बिजली सब्सिडी का लाभ केवल जरूरतमंद और पात्र उपभोक्ताओं तक सीमित करने के बावजूद आम लोगों पर बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ न पड़े। इसी को ध्यान में रखते हुए बिजली की दरों में कटौती की संभावना पर विचार किया जा रहा है।

Advertisement​

वीरवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सचिवालय में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि बिजली की दरें एक रुपये प्रति यूनिट तक कम की जाती हैं तो इससे बोर्ड को कितना आर्थिक नुकसान होगा, इसका आकलन किया जाए। उन्होंने इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

प्रस्ताव में यह भी देखा जाएगा कि बिजली सस्ती करने से बोर्ड के राजस्व पर कितना असर पड़ेगा और इस कमी की भरपाई किस तरह की जा सकती है। प्रस्ताव का अध्ययन करने के बाद सरकार इस पर अंतिम फैसला लेगी।

प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि घरेलू सहित अन्य श्रेणियों के बिजली उपभोक्ताओं को भी दरों में कटौती का लाभ मिले। यदि एक रुपये प्रति यूनिट तक बिजली सस्ती करने का प्रस्ताव मंजूर होता है तो लाखों उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिल में कमी आ सकती है। हालांकि, यह राहत सभी श्रेणियों के लिए समान होगी या अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग दरें तय की जाएंगी, इसका पता प्रस्ताव और सरकार के अंतिम फैसले के बाद ही चलेगा।

इस साल भी एक पैसा प्रति यूनिट कम हुई थीं दरें

हिमाचल प्रदेश में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली की औसत आपूर्ति लागत में एक पैसा प्रति यूनिट की कमी की थी। आयोग ने बिजली बोर्ड की औसत आपूर्ति लागत वित्त वर्ष 2025-26 के 6.76 रुपये प्रति यूनिट से घटाकर 2026-27 में 6.75 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित की थी।

Advertisement

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिजली बोर्ड ने आयोग के सामने दरें नहीं बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था। इससे प्रदेश के करीब 28 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिला है। घरेलू उपभोक्ताओं को पहले की तरह 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा भी जारी है। इससे पहले वर्ष 2025 में घरेलू बिजली दरों में 15 पैसे प्रति यूनिट तक की कटौती की गई थी।

4.71 से 5.89 रुपये प्रति यूनिट है घरेलू बिजली का टैरिफ

हिमाचल प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल बिजली की दरें 4.71 रुपये से 5.89 रुपये प्रति यूनिट तक हैं। शून्य से 60 यूनिट तक बिजली खपत पर 4.71 रुपये प्रति यूनिट, 60 से 125 यूनिट तक 5.44 रुपये और 125 यूनिट से अधिक खपत पर 5.89 रुपये प्रति यूनिट टैरिफ लागू है।

Advertisement

वहीं, व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरें 6.11 और 6.30 रुपये प्रति यूनिट हैं। लघु और मध्यम उद्योगों के लिए 5.60 रुपये प्रति यूनिट, जबकि बड़े उद्योगों के लिए 5.85 रुपये प्रति यूनिट तक टैरिफ निर्धारित किया गया है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में चिट्टे के खिलाफ रैलियों और नारों पर अरुण कौशल ने उठाए सवाल, बोले- पुलिस तस्करों के पूरे नेटवर्क पर करे कार्रवाई

भाजपा युवा मोर्चा जिला कांगड़ा के महामंत्री अरुण कौशल ने शाहपुर में नशे के खिलाफ रैलियों और नारेबाजी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चिट्टे की समस्या खत्म करने के लिए पुलिस को छोटे आरोपियों तक सीमित रहने के बजाय तस्करों के पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई करनी होगी।

हिमाचल में दो दिन बिगड़ेगा मौसम! 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट, तेज हवाओं की भी चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 13 और 14 नवंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, मंडी और शिमला में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है।

हिमाचल की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये? 11 दिसंबर से पहले कैबिनेट ले सकती है बड़ा फैसला

हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने पर जल्द फैसला हो सकता है। 2.76 लाख से अधिक परिवारों का सत्यापन हो चुका है और अब कैबिनेट तय करेगी कि एक परिवार से सभी पात्र महिलाओं को लाभ मिलेगा या केवल एक महिला को।

Kangra: धर्मशाला में 8 दिन तक चलेगा कांगड़ा कार्निवल-2026, संस्कृति और स्वाद के साथ होंगे ये खास आयोजन

हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने पर जल्द फैसला हो सकता है। 2.76 लाख से अधिक परिवारों का सत्यापन हो चुका है और अब कैबिनेट तय करेगी कि एक परिवार से सभी पात्र महिलाओं को लाभ मिलेगा या केवल एक महिला को।