हिमाचल BJP को बड़ा झटका! छह बार के पूर्व विधायक सिंघी राम ने छोड़ी पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा

Date:

--Advertisement--

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। रामपुर बुशहर से छह बार विधायक रह चुके पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सिंघी राम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को भेजा है। उनके इस फैसले से रामपुर की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

Advertisement​

रामपुर विधानसभा क्षेत्र का छह बार प्रतिनिधित्व कर चुके सिंघी राम ने अपने इस्तीफे में पार्टी छोड़ने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से त्यागपत्र स्वीकार करने का आग्रह किया है। उनके इस फैसले को रामपुर बुशहर की राजनीति के लिहाज से अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

सिंघी राम ने 10 नवंबर 2026 को अपना त्यागपत्र लिखा था। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2019 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की थी। अब निजी कारणों के चलते वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ रहे हैं। उन्होंने यह पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है।

हालांकि, सिंघी राम ने अपने इस्तीफे में किसी राजनीतिक असहमति, पार्टी से नाराजगी या अन्य वजह का जिक्र नहीं किया है। उन्होंने केवल निजी कारणों को ही इस्तीफे का आधार बताया है। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह आगे किसी अन्य राजनीतिक दल से जुड़ेंगे या सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखेंगे। छह बार विधायक और पूर्व मंत्री रह चुके सिंघी राम के अगले कदम पर रामपुर के राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं।

कांग्रेस के टिकट पर छह बार बने विधायक

सिंघी राम रामपुर बुशहर की राजनीति में लंबे समय तक प्रभावशाली चेहरा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 1982, 1985, 1990, 1993, 1998 और 2003 में विधानसभा चुनाव जीतकर रामपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। अपने राजनीतिक सफर में उन्होंने क्षेत्र में अलग पहचान बनाई। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार में भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलीं। वर्ष 2004 में वह मंत्री बने और उन्हें बागवानी तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Advertisement

2019 में कांग्रेस छोड़ BJP में हुए थे शामिल

लंबे समय तक कांग्रेस में सक्रिय रहने के बाद सिंघी राम ने वर्ष 2019 में पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके भाजपा में शामिल होने को उस समय रामपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना गया था। अब करीब सात साल बाद भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के उनके फैसले ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। आने वाले दिनों में उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए सड़कों पर उतरे विधायक केवल सिंह पठानिया, हारचक्कियां से गुब्बर तक निकाली जागरूकता वॉकथॉन

शाहपुर में चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत हारचक्कियां से गुब्बर तक जागरूकता वॉकथॉन निकाली गई। विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों के साथ इसमें भाग लेकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

Kangra: नगरोटा बगवां में अमन जम्वाल को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो दिन में पुलिस ने सुलझाया हिट एंड रन मामला

नगरोटा बगवां के चाहड़ी रोड पर अमन जम्वाल उर्फ अम्मू को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने दो दिन के भीतर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दरंग निवासी आरोपी की स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 3 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति फ्रीज; मकान, कार और बैंक खाते भी कार्रवाई की...

हिमाचल के बिलासपुर में पुलिस ने नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। इस साल अब तक 3.01 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति पर कार्रवाई की जा चुकी है। इसमें मकान, कार, ट्रक, दोपहिया वाहन और बैंक खातों में जमा रकम शामिल है।

Kangra: 6.50 करोड़ का बजट और दो साल से ज्यादा का इंतजार, फिर भी अधूरी रैत-तत्वानी सड़क! पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने कांग्रेस सरकार...

शाहपुर में रैत-तत्वानी सड़क का निर्माण 6.50 करोड़ रुपये की लागत से होना है, लेकिन टेंडर अवॉर्ड होने के दो साल से अधिक समय बाद भी काम अधूरा है। पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने कांग्रेस सरकार और संबंधित विभाग से जवाबदेही तय करने की मांग की है।