धर्मशाला, 28 अक्तूबर: धर्मशाला और आसपास के कई क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र में बिजली लाइनों के रखरखाव का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी।
विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता ने बताया कि इस दौरान सिद्धबाड़ी, योल, नरवाना, सिद्धपुर, होडल, घुरलु, फतेहपुर, सुक्कड़, बागणी, होटल क्लब महिंद्रा, दाड़नू, चोहला, रक्कड़, दाड़ी, खनियारा, स्लेट गोदाम, बन्नी, बनोरडू, थेरू, जलोह, तंगरोटी, बलेहड़, कस्बा नरवाना, खिड़कू, सालिग, कंड करडियाणा, टिकरी, बगयाड़ा, जूल, अंद्राड़, बड़ोल, धौलाधार कॉलोनी, शीला चौक, शीला, पासू, भटेहड़, कनेड, लोअर सुक्कड़, अपर मनेड़, पंतेहड़, गोयंका, नटेड़, कश्मीरी कॉलोनी, ढगवार, मनेड़ और चैतड़ू चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मौसम खराब होने या किसी अन्य आकस्मिक आपदा की स्थिति में रखरखाव का काम स्थगित किया जा सकता है या इसे आंशिक रूप से पूरा किया जा सकता है। ऐसे में बिजली कटौती की अवधि में बदलाव संभव है।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


