पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने की तैयारी तेज, 170 किमी का फील्ड सर्वे पूरा; रेलवे बोर्ड को भेजी गई DPR

Date:

--Advertisement--

पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। करीब 170 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित रेलमार्ग का फील्ड सर्वे पूरा कर लिया गया है। सर्वे के दौरान यातायात, जनसंख्या घनत्व, स्थानीय यात्रा पैटर्न, माल ढुलाई, पर्यटन संभावनाओं और औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े आंकड़े जुटाए गए हैं।

फील्ड सर्वे के आधार पर तैयार डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को अंतिम मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। DPR में प्रस्तावित रेलमार्ग, तकनीकी पहलुओं, यात्री और माल यातायात की संभावनाओं के साथ परियोजना की आर्थिक व्यवहार्यता का अध्ययन शामिल है।

परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च होने का अनुमान है। रेलवे के अनुसार, बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद ब्रॉडगेज निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस परियोजना से कांगड़ा क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, उद्योग और माल ढुलाई को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वहीं, जोगिंद्रनगर से मंडी तक रेललाइन विस्तार के प्रस्ताव को भी भविष्य की कनेक्टिविटी के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

उधर, सांसद राजीव भारद्वाज ने बताया कि पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने के कार्य को रेलवे अमलीजामा पहनाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च होने का अनुमान है।

रेलवे जम्मू मंडल के पीआरआई राघवेंद्र के अनुसार, पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने के लिए लगभग 170 किलोमीटर का फील्ड सर्वे पूरा हो चुका है। सर्वे के आधार पर DPR तैयार कर बोर्ड के पास अंतिम फैसले के लिए भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद ब्रॉडगेज निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के क्रिकेटर ने रचा इतिहास, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर बने हिमाचल के पहले गेंदबाज

हिमाचल के शाहपुर निवासी अर्पित गुलेरिया ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। वह इस टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाले हिमाचल के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

Kangra: ज्वाली में 17 वर्षीय युवती का घर के पास पेड़ से लटका मिला शव, 4 दिन से थी लापता; जांच में जुटी पुलिस

कांगड़ा जिले के ज्वाली की ग्राम पंचायत भाली में 17 वर्षीय लापता युवती का शव घर के पास पेड़ से लटका मिला। युवती 17 नवंबर से लापता थी। कोटला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चार विद्यार्थी राज्य स्तरीय क्विज एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं के लिए चयनित

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चार विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय क्विज और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जगह बनाई है। जैस्मिन ठाकुर, अंशुल, रुद्राक्षी शर्मा और नंदिनी ने अपनी उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन किया।

Kangra: CM सुक्खू के शाहपुर दौरे में चोर गिरोह का आतंक, पर्स के साथ 1.30 लाख का iPhone 17 Pro भी उड़ाया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शाहपुर दौरे के दौरान सिविल अस्पताल के उद्घाटन समारोह में चोरों ने कई लोगों को निशाना बनाया। रैत कॉलेज के एमडी का पर्स, शाहपुर कॉलेज के प्रिंसिपल का 1.30 लाख रुपये का iPhone 17 Pro और पत्रकार के 3 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है।