पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को 1-1 करोड़, रितु नेगी की इनामी राशि पर क्यों नहीं हुआ ऐलान? सुक्खू सरकार ने खिलाड़ियों को नौकरी देने का भी किया फैसला, जानिए क्या है वजह

Date:

--Advertisement--

शिमला में एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हिमाचल की कबड्डी खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा ऐलान किया है। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इससे पहले प्रदेश सरकार ने इन खिलाड़ियों समेत हिमाचल की चार कबड्डी खिलाड़ियों के लिए 33.33-33.33 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। 

सोमवार को शिमला सचिवालय में पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों ने पुरस्कार राशि बढ़ाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने तीनों खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। वहीं, पूर्व कप्तान रितु नेगी की पुरस्कार राशि को लेकर अभी फैसला नहीं किया गया है।

रितु नेगी की इनामी राशि पर क्यों नहीं हुआ फैसला?

रितु नेगी भी भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा थीं और हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि, उनका विवाह हरियाणा में हुआ है और उनके पति रोहित गुलिया भी कबड्डी खिलाड़ी हैं। इसी वजह से रितु नेगी को लेकर पुरस्कार राशि के मामले में हिमाचल सरकार की ओर से अभी अंतिम घोषणा नहीं की गई है। खबर के अनुसार, रितु नेगी को हरियाणा सरकार से भी पुरस्कार राशि मिलने की संभावना है।

पिछले एशियाड में विजेता टीम का हिस्सा रहने पर रितु नेगी को हरियाणा सरकार की ओर से तीन करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई थी। अब 2026 एशियन गेम्स में भी उनके प्रदर्शन के लिए हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार पुरस्कार मिलने की बात कही जा रही है। इसी वजह से हिमाचल सरकार ने रितु नेगी के मामले में फिलहाल कोई अंतिम घोषणा नहीं की है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इन खिलाड़ियों के सम्मान में जल्द ही समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को उनकी पसंद के आधार पर पुलिस विभाग या युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में नियुक्ति दी जाएगी।

अन्य पदक विजेताओं के लिए भी बड़ा ऐलान

कबड्डी खिलाड़ियों के अलावा एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले हिमाचल के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी पुरस्कार राशि की घोषणा की गई है। मंडी के सावन बरवाल को मैराथन में रजत पदक जीतने पर ढाई करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं, चंबा की सीमा कुमारी को 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर डेढ़ करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। 

इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई है। सोमवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कबड्डी खिलाड़ी काफी खुश नजर आईं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि रितु नेगी की पुरस्कार राशि को लेकर हिमाचल सरकार आगे क्या फैसला करती है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत के द्रोणाचार्य कॉलेज में शुरू हुआ मेडिटेशन रूम, विद्यार्थियों को मिलेगा तनाव से मुक्ति और मानसिक शांति का नया ठिकाना

द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय रैत में विद्यार्थियों और शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य व आत्मिक शांति के लिए मेडिटेशन रूम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बीके महेश डोगरा ने ब्रेन साइंस, माइंड अवेकनिंग और ध्यान के महत्व पर जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में NSS शिविर का छठा दिन खास, 43 स्वयंसेवियों ने किया नागरिक अस्पताल का दौरा; प्रोफेसर ने दिया सफलता का मंत्र

शाहपुर स्कूल में NSS शिविर के छठे दिन 43 स्वयंसेवियों ने नागरिक अस्पताल का भ्रमण किया और विद्यालय परिसर में पौधों की देखभाल की। प्रोफेसर श्वेता कोहली ने विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

Kangra: शाहपुर के क्रिकेटर ने रचा इतिहास, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर बने हिमाचल के पहले गेंदबाज

हिमाचल के शाहपुर निवासी अर्पित गुलेरिया ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। वह इस टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाले हिमाचल के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

Kangra: ज्वाली में 17 वर्षीय युवती का घर के पास पेड़ से लटका मिला शव, 4 दिन से थी लापता; जांच में जुटी पुलिस

कांगड़ा जिले के ज्वाली की ग्राम पंचायत भाली में 17 वर्षीय लापता युवती का शव घर के पास पेड़ से लटका मिला। युवती 17 नवंबर से लापता थी। कोटला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।