कांगड़ा-शिमला फोरलेन को बड़ा झटका, हमीरपुर पुल हादसे के बाद 62 किमी हाईवे पर अटकी रफ्तार; अब 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा-शिमला फोरलेन को हिमाचल की लाइफलाइन के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल के हादसे के बाद इस परियोजना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। मसियाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन ट्रस ब्रिज का हिस्सा गिरने से लेबर ठेकेदार अजय कुमार की मौत हुई थी। हादसे के बाद निर्माण कंपनी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है। पुलिस शिकायत में पुल के डिजाइन, निर्माण सामग्री और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठाए गए हैं, जबकि मामले की तकनीकी और एफएसएल जांच की जा रही है। 

हादसे के बाद इस कॉरिडोर के निर्माण में और देरी के संकेत मिल रहे हैं। पहले एनएचएआई की ओर से कांगड़ा से कोहली तक हाईवे को अक्तूबर में पूरी तरह खोलने का दावा किया जा रहा था, लेकिन अब यह समयसीमा खिसकती नजर आ रही है। हमीरपुर के कोहली से कांगड़ा तक करीब 62 किलोमीटर का यह पैच अब वर्ष 2027 में ही खुल पाने की संभावना जताई जा रही है।

जिला हमीरपुर के चीलबाहल से कोहली तक करीब 17 किलोमीटर के पैच को भी पहले छह महीने के भीतर खोलने की बात कही जा रही थी। अब यह हिस्सा भी अगले साल तक खिंच सकता है, क्योंकि हथली खड्ड पर गिरा पुल इसी 17 किलोमीटर के हिस्से में बनाया जा रहा था। हादसे के बाद निर्माण कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से परियोजना की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। 

दस साल पहले शुरू हुआ था काम

नेशनल हाईवे शिमला-कांगड़ा को वर्ष 2016 में फोरलेन बनाने की घोषणा तत्कालीन और वर्तमान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की थी। इसके बाद पांच पैकेज में शिमला-कांगड़ा फोरलेन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। पैकेज पांच बी में कांगड़ा से भंगवार तक करीब 18 किलोमीटर का काम लगभग पूरा हो चुका है। भंगवार से आगे जिला हमीरपुर के चीलबाहल तक करीब 37 किलोमीटर हाईवे को अक्तूबर तक गो-थ्रू करने की बात कही जा रही थी, लेकिन पुल हादसे के बाद अब इस काम में और समय लग सकता है।

पुल का काम करते हादसा

पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार नरिंद्र कुमार, निवासी गांव धर्मसाल, डाकघर सोलंकी, तहसील कालाकोट, जिला राजौरी, जम्मू-कश्मीर ने बताया कि वह कंपनी में मजदूरी का काम करता है। हमीरपुर में फोरलेन के ऊपर हथली खड्ड पर पुल का निर्माण किया जा रहा था। उसके ताया का लड़का अजय कुमार बतौर ठेकेदार अपनी लेबर के साथ काम कर रहा था और वह कंपनी को मजदूर उपलब्ध करवाता था।

शुक्रवार को अजय कुमार मजदूरों के साथ लोहे के पुल को जोड़ने का काम कर रहा था, जबकि नरिंद्र कुमार पुल की दूसरी तरफ मसियाणा की साइट पर खाली जगह में खड़ा था। दोपहर करीब एक बजे जब अजय कुमार लेबर के साथ पुल पर काम कर रहा था, तभी अचानक पुल का बड़ा हिस्सा गिर गया। हादसे में अजय कुमार की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने निर्माण कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर की बेटी हिमानी शर्मा ने रचा कमाल, BCCI अंडर-19 महिला टीम में हुआ चयन; धारकंडी में खुशी की लहर

शाहपुर के धारकंडी की ग्राम पंचायत दरिणी की बेटी हिमानी शर्मा का BCCI अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 महिला टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

हरोली में मुकेश अग्निहोत्री का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- वहां टिकट की लड़ाई, कांग्रेस का मिशन विकास; सिम्मी पर टिप्पणी को लेकर दी...

हरोली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां टिकट की लड़ाई चल रही है, जबकि कांग्रेस विकास के मिशन पर काम कर रही है। उन्होंने सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर हुई टिप्पणी पर भी कड़ा रुख अपनाया।

Kangra: फतेहपुर के छत्र में 4 दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, घर से 1 किलोमीटर दूर जंगल में मिली लाश;...

फतेहपुर के छत्र में चार दिन से लापता 30 वर्षीय युवक वरिंद्र कुमार का शव जंगल में स्थित कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kangra: कांगड़ा में बेसहारा मानसिक रोगियों की मदद के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष अभियान, स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार और पुनर्वास...

कांगड़ा में मानसिक बीमारी के कारण भटक रहे बेसहारा लोगों की मदद के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा। स्वास्थ्य जांच, उपचार, परामर्श और पुनर्वास सहायता के साथ जरूरतमंदों को उचित मनोचिकित्सीय संस्थान में भर्ती कराने की व्यवस्था की जाएगी।