जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉयज वर्ग में उपविजेता का खिताब हासिल किया। स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 4 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में साहिल ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता। आयुष ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किया, जबकि अभिषेक ने 2 रजत पदक अपने नाम किए। वहीं जतिन, क्रिश और आदर्श ने 1-1 कांस्य पदक जीता।
शानदार प्रदर्शन के लिए साहिल को जिला कांगड़ा के बॉयज वर्ग का सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। साहिल, आयुष और अभिषेक अब जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ पीईटी सनी कनवर, कंप्यूटर साइंस के प्रवक्ता निखिल भारती और भूगोल की प्रवक्ता शैली बतौर एस्कॉर्ट मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य करतार चंद ने सभी खिलाड़ियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को इसी तरह मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


