मनाली में एक होटल कर्मचारी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति किचन की खिड़की से कमरे में घुस गया और महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया और इसके बाद खिड़की के रास्ते फरार हो गया।
महिला ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 331(4) और 74 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी की तलाश और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


