हिमाचल में लंबे वीकेंड पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, शिमला-मनाली-धर्मशाला में जाम; होटल 60 से 80% तक फुल

Date:

--Advertisement--

लंबे सप्ताहांत के दौरान पर्यटकों की भारी आमद से हिमाचल प्रदेश के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। राज्य के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में होटल 60 से 80 प्रतिशत तक भर गए हैं। पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि ने शनिवार को यह जानकारी दी।

फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन (एफओएचएचआरए) के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि लंबे सप्ताहांत के चलते पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है और बड़ी संख्या में लोग हिमाचल के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। मनाली, धर्मशाला और शिमला जैसे प्रमुख पर्वतीय पर्यटन स्थलों की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे कई जगहों पर यातायात जाम की स्थिति बनी रही।

गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि एसोसिएशन ने राज्य सरकार से उन मार्गों पर पर्यटकों की सहायता और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष पुलिसकर्मियों की तैनाती का अनुरोध किया था, जहां अक्सर जाम की समस्या रहती है। उनका कहना है कि इससे पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिलती।

मनाली में पर्यटन कारोबारियों ने पिछले दो दिनों में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की जानकारी दी है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। कारोबारियों ने कहा कि यातायात जाम से पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को परेशानी हो रही है और प्रशासन से स्थिति सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया गया है।

एक पर्यटक ने कहा कि लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर यातायात जाम अब नियमित समस्या बनता जा रहा है। दिल्ली से शिमला पहुंचे पर्यटक अशोक ने बताया कि वे दो दिन के लिए शिमला आए हैं, लेकिन सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बहुत धीमी है और पार्किंग मिलना भी आसान नहीं है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने कहा कि कांगड़ा जिले में मैक्लोड गंज, धर्मशाला और बीर-बिलिंग में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मैक्लोडगंज बस पार्किंग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शाहपुर के दो युवक 10.73 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

मैक्लोडगंज बस पार्किंग में कांगड़ा पुलिस ने दो युवकों को 10.73 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शाहपुर तहसील के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: रैत स्कूल में आग से बचाव की मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों को सिखाए गए Fire Extinguisher और गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल के तरीके

GSSS रैत में आपदा प्रबंधन के तहत अग्निशमन मॉक ड्रिल आयोजित की गई। विद्यार्थियों को Fire Extinguisher और गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी गई। साथ ही SMC बैठक में नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा हुई।

बहन को भगाकर ले जाने की रंजिश में रची हत्या की साजिश! शिलाई गोलीकांड में आरोपी गिरफ्तार, बाइक सवार भाइयों पर चलाई थी गोली

सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी बहन को मृतक के बेटे द्वारा घर से भगाकर ले जाने की रंजिश में वारदात की साजिश रची थी।

कांगड़ा के जयंती माता मंदिर में भीष्म पंचक मेले की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं के लिए डॉक्टर-फार्मासिस्ट और अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा तैनात

कांगड़ा के जयंती माता मंदिर में भीष्म पंचक मेले की तैयारियों को लेकर एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। मेले के पांचों दिन डॉक्टर और फार्मासिस्ट तैनात रहेंगे। यातायात, पेयजल, बिजली और सफाई व्यवस्था के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।