भरमौर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की जनरल हाउस की मासिक बैठक शनिवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) रेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संजय ठाकुर ने की। बैठक में क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और भरमौर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनमोहन कटौच और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं भरमौर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बलविंदर सिंह बबलू विशेष रूप से मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आपसी तालमेल बेहतर बनाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


