Home हिमाचल काँगडा Kangra: कांगड़ा में होटल के कमरे से 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद, 5...

Kangra: कांगड़ा में होटल के कमरे से 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार; CIA टीम की पालमपुर में बड़ी कार्रवाई

0
16

कांगड़ा। कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पालमपुर में 7.92 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आदित्य पठानिया (24) निवासी ठाकुरद्वारा, पालमपुर, दीपेन्द्र सिंह (32) निवासी सिरसा, हरियाणा, प्रांशुल कपूर (23) निवासी मारंडा, पालमपुर, कबीर (23) निवासी ठाकुरद्वारा, पालमपुर और ममता ठाकुर (27) निवासी संधोल, जिला मंडी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर 2026 को CIA टीम कांगड़ा ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल पोस्टकार्ड, लोहना (पालमपुर) के कमरा नंबर 304 में तलाशी ली। इस दौरान कमरे से 7.92 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस संबंध में FIR नंबर 141/2026 के तहत थाना पालमपुर में ND&PS Act की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!