Kangra: शाहपुर कॉलेज में इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, पहले दिन दिखा रोमांच; इन टीमों ने मारी बाजी

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 3 अक्टूबर। राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के खेल मैदान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ियों और टीम प्रभारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना विकसित करने का अवसर भी देती हैं।

आयोजन सचिव प्रो. सचिन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

उद्घाटन समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर अजय बबली, नीना ठाकुर और प्रधान मंझगरा सुरेश समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के पहले दिन मैदान पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मैच में राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा ने द्रोणाचार्य कॉलेज रैत को 1-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय सोलन ने UILS शिमला को 4-1 से शिकस्त दी। वहीं, तीसरे मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय ऊना और राजकीय महाविद्यालय सीमा के बीच खेला गया मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

सायंकालीन सत्र में मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के प्राचार्य संजय पठानिया और प्राचार्य चौकी मनियार बलविंदर राणा रहे। दोनों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय परिसर में खेल प्रेमियों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आने वाले दिनों में भी प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमें इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप के खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में Drona Tech Hackathon-2026 का धमाल, 16 टीमों ने दिखाया तकनीकी हुनर; नगरोटा बगवां की टीम ने जीता पहला स्थान,...

रैत के द्रोणाचार्य कॉलेज में Drona Tech Hackathon-2026 का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की 16 टीमों ने भाग लिया। राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि विजेता टीम को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

Kangra: जापान में हिमाचल के खिलाड़ियों से मिले शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया, अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर दी बधाई; पूरी जानकारी यहां पढ़ें

शाहपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जापान दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

हिमाचल में 27 नकलची पकड़े गए, चंबा सबसे आगे; CCTV और फ्लाइंग स्क्वायड ने ऐसे कसा शिकंजा, पूरी जानकारी यहां पढ़ें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की राज्य मुक्त विद्यालय परीक्षाओं में 27 नकलची पकड़े गए हैं। चंबा में सबसे ज्यादा 11 मामले सामने आए। CCTV सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वायड की सख्ती के बीच बोर्ड ने नकल के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

Mandi: सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने जताई ये आशंका; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवती 29 और 30 सितंबर की मध्यरात्रि घर से बिना बताए चली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।