Home हिमाचल मंडी Mandi: सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने...

Mandi: सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने जताई ये आशंका; पुलिस ने शुरू की तलाश

0
5

सुंदरनगर। थाना बीएसएल कालोनी के तहत आने वाले कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 और 30 सितंबर की मध्यरात्रि उनकी बेटी घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई।

परिजनों ने अपने स्तर पर भी युवती की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई। परिजनों ने आशंका जताई है कि कोई व्यक्ति उनकी बेटी को शादी करने के इरादे से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!