हमीरपुर में फोरलेन का निर्माणाधीन पुल अचानक टूटा, 100 फीट नीचे गिरे 6 मजदूर; एक की मौत, 5 घायल

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 3 अक्टूबर। मटौर-शिमला फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत हमीरपुर जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। चील वाहल से मसीयाणा के बीच हथली खड्ड पर बन रहा निर्माणाधीन पुल अचानक टूट गया। हादसे के दौरान पुल पर काम कर रहे 6 मजदूर करीब 100 फुट नीचे खड्ड में जा गिरे। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह निर्माणाधीन पुल लोहे का था और इसकी लंबाई 100 मीटर से अधिक बताई जा रही है। शुक्रवार को मजदूर पुल पर काम कर रहे थे, तभी अचानक इसका एक हिस्सा टूटकर नीचे जा गिरा। मौके पर मौजूद चश्मदीद देशराज ने बताया कि वह पास में घास काट रहे थे। इसी दौरान अचानक पुल गिरने की तेज आवाज सुनाई दी और मजदूरों की चीख-पुकार मच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत करते हुए घायलों को मलबे से बाहर निकालने में मदद की।

हादसे की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। हमीरपुर के नायब तहसीलदार जगदीश चंद ने बताया कि निर्माणाधीन पुल का हिस्सा टूटने के समय वहां करीब 8 मजदूर काम कर रहे थे। प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। पुल के टूट जाने के कारण दूसरी तरफ फंसे कुछ लोगों को निकालने के लिए वैकल्पिक मार्गों से भी व्यवस्था की गई।

जम्मू के रहने वाले हैं मजदूर

हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता राहत एवं बचाव कार्य है। उन्होंने पुष्टि की कि हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान कमल के रूप में हुई है। सभी प्रभावित मजदूर मूल रूप से जम्मू के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एसपी ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने के लिए तकनीकी और ढांचागत जांच कर रही है कि आखिर इतना बड़ा पुल किन कारणों से गिरा।

निर्माण कार्य पर उठे सवाल

मटौर-शिमला फोरलेन जैसे बड़े और राष्ट्रीय महत्व के प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन पुल के अचानक गिरने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। करोड़ों रुपये के इस प्रोजेक्ट में पुल का धराशायी होना चिंता का विषय बना हुआ है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता तकनीकी और ढांचागत जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। फिलहाल संबंधित विभाग और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: जापान में हिमाचल के खिलाड़ियों से मिले शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया, अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर दी बधाई; पूरी जानकारी यहां पढ़ें

शाहपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जापान दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

हिमाचल में 27 नकलची पकड़े गए, चंबा सबसे आगे; CCTV और फ्लाइंग स्क्वायड ने ऐसे कसा शिकंजा, पूरी जानकारी यहां पढ़ें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की राज्य मुक्त विद्यालय परीक्षाओं में 27 नकलची पकड़े गए हैं। चंबा में सबसे ज्यादा 11 मामले सामने आए। CCTV सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वायड की सख्ती के बीच बोर्ड ने नकल के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

Mandi: सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने जताई ये आशंका; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवती 29 और 30 सितंबर की मध्यरात्रि घर से बिना बताए चली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: नूरपुर अस्पताल परिसर में अखिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करने समेत उठीं ये मांगें

नूरपुर अस्पताल परिसर में अखिल बख्शी ने स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। उनकी प्रमुख मांगों में मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करना और रंजीत बख्शी जनकल्याण फाउंडेशन को रोगी कल्याण समिति में शामिल करना शामिल है।