Solan: माजरा-दियोली में झगड़े की जांच के दौरान मिला ग्रेनेडनुमा सामान, पुलिस ने इलाका किया सील; 2 लोग हिरासत में

Date:

--Advertisement--

नालागढ़। पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत माजरा-दियोली में लड़ाई-झगड़े के एक मामले की जांच के दौरान पुलिस को ग्रेनेडनुमा वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र को सील कर दिया है और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास का इलाका खाली करवाया गया है। मामले में शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(ए) तथा एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट 1908 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, लड़ाई-झगड़े के मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर भी दर्ज की गई है। झगड़े के दौरान एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है और अब दूसरी बार लड़ाई-झगड़ा हुआ है।

जांच के दौरान घटनास्थल से पिननुमा चीज भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और सीआईडी की टीमें भी जांच में जुटी हैं। पुलिस अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ भी संपर्क कर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। ग्रेनेडनुमा वस्तु की जांच के लिए सेना की टीम को भी बुलाया गया है, जो बुधवार को मौके पर पहुंचकर जांच और आवश्यक कार्रवाई करेगी।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने आसपास के कुछ घरों को भी खाली करवाया है। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के सहयोग से आरोपी के घर और उसके आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के घर या आसपास से अन्य कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी तथा उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस बरामद वस्तु की वास्तविक प्रकृति और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि ग्रेनेडनुमा वस्तु बरामद होने के मामले में शिकायतकर्ता की शिकायत पर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(ए) तथा एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट 1908 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र को सील किया गया है। उन्होंने कहा कि बरामद संदिग्ध वस्तु समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन और निष्पक्ष जांच की जा रही है। बम निरोधक दस्ते की मदद से आरोपी के घर और आसपास के क्षेत्र की तलाशी भी ली गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: ज्वालामुखी पार्किंग में एक घंटे के 100 रुपये! रेट बोर्ड से मिटाई गई दर, शिकायत के बाद ठेकेदार को नोटिस

ज्वालामुखी बस अड्डे के पास पार्किंग में कार खड़ी करने के लिए एक घंटे के 100 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। तय पार्किंग दर मिटाए जाने के आरोपों के बाद नगर परिषद ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।

Kangra: घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की विशेष जांच टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। एक आरोपी को 14 दिन के न्यायिक रिमांड और दूसरे को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

औट टनल में दर्दनाक हादसा, ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत; 3 भेड़ों ने भी तोड़ा दम

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग की औट टनल में ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत हो गई। हादसे में तीन भेड़ों की भी मौके पर मौत हुई, जबकि एक घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: गुगलाहड़ की मुस्कान ने रचा इतिहास, रेडियोग्राफर परीक्षा में 120 में से 101 अंक लेकर हिमाचल में किया टॉप

नगरोटा बगवां के गुगलाहड़ की मुस्कान ने रेडियोग्राफर पद की परीक्षा में 120 में से 101 अंक हासिल कर हिमाचल प्रदेश में टॉप किया है। PGIMER चंडीगढ़ से B.Sc. करने के बाद वह जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला में तीन साल काम कर चुकी हैं।