जसूर। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जसूर और गैरी केयर्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय सेना के जवानों और स्थानीय विद्यार्थियों के बीच विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निकाली जा रही भारतीय सेना की साइकिलिंग एक्सपीडिशन के जसूर पहुंचने पर कार्यक्रम के दौरान जवानों का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भारतीय सेना के जवानों ने विद्यार्थियों और युवाओं से सीधे संवाद किया और अपने प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। बातचीत के दौरान विद्यार्थियों को देशभक्ति, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, साहस और राष्ट्रसेवा के महत्व को करीब से समझने का अवसर मिला।
सेना के जवानों से बातचीत ने विद्यार्थियों और युवाओं को देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। इस विशेष आयोजन के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रशासन और आयोजकों की ओर से भारतीय सेना के वीर जवानों का आभार और अभिनंदन व्यक्त किया गया।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


