रैत, कांगड़ा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के तीन खिलाड़ियों शुभम, शिवांश और आदित्य ने अंडर-19 हॉकी में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर के लिए जगह बनाई है। हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया।
खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शर्मा, प्रवक्ता बिंदु राणा और पंकज बलौरिया ने शुभम, शिवांश तथा आदित्य को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर बधाई दी और इस उपलब्धि का श्रेय शारीरिक शिक्षक रिशु पठानिया की कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


