राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर और अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीख तय हो गई है। दोनों कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर 2026 तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में आयोजित की जाएंगी।

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षाएं अध्ययन केंद्र स्तर पर आंतरिक रूप से करवाई जाएंगी। संबंधित विषय के शिक्षक और परीक्षक ही परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार करेंगे।

यदि किसी विषय के लिए अध्ययन केंद्र में संबंधित शिक्षक या परीक्षक उपलब्ध नहीं है, तो अध्ययन केंद्र को संबंधित जिले के उप निदेशक शिक्षा से संपर्क करना होगा। इसके बाद आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

बोर्ड की ओर से प्रायोगिक परीक्षाओं से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश वेबसाइट पर संबंधित स्कूल यूजर लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अध्ययन केंद्र अपने लॉगिन से जरूरी दस्तावेज डाउनलोड कर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर कुल्लू में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR रोकने की मांग

कुल्लू के ढालपुर में वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और हिमाचल में SIR पर रोक लगाने की मांग की।

Kangra: शाहपुर की सड़कों को लेकर विधायक पर बरसे अरविंद सिंह चौधरी, बोले- घोषणाएं नहीं, धरातल पर दिखे विकास

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बरसात से क्षतिग्रस्त ग्रामीण और संपर्क सड़कों को लेकर भाजयुमो नेता अरविंद सिंह चौधरी ने विधायक केवल सिंह पठानिया पर निशाना साधा। उन्होंने सड़कों की जल्द मरम्मत और धरातल पर विकास कार्य कराने की मांग की।

कांगड़ा में कपड़े की दुकान में चोरी का खुलासा, चंबा से आरोपी गिरफ्तार; FIR में BNS की इन धाराओं में केस दर्ज

कांगड़ा के होशियारपुर रोड स्थित कपड़े की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी शुक्रदीन को चंबा से गिरफ्तार किया है। थाना कांगड़ा में FIR No. 167/2026 के तहत BNS की धारा 331(4), 305 और 3(5) में केस दर्ज किया गया है।

कांगड़ा में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, बस से 15.85 ग्राम हेरोइन बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा में CIA टीम ने गज पुल राजोल के पास नाकाबंदी के दौरान बस HP-68B-0147 से 15.85 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने नूर मोहम्मद उर्फ बांसुरी और मोहन बहादुर उर्फ मोनु को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।