चियोग स्कूल की छात्राओं ने जिला स्तरीय खेलों में मचाया धमाल, 6 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन; ठोडा प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान

Date:

--Advertisement--

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग की छात्राओं ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्राओं की बेहतरीन खेल प्रतिभा के दम पर शबनम और स्नेहा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

इसके अलावा जिला स्तरीय ठोडा प्रतियोगिता में भी चियोग स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल प्रतिभा दिखाने वाली विद्यालय की चार छात्राओं अंजलि, हेतल, स्मृति और सृजल का भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी छात्राओं के विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा सहित समस्त अध्यापक वर्ग ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान छात्राओं को सम्मानित भी किया गया और उनके शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, दर्शना सिंह बनीं सह प्रभारी; पच्छाद विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी

हिमाचल भाजपा में संगठनात्मक बदलाव करते हुए दर्शना सिंह को नया सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं पच्छाद विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि श्रीकांत शर्मा हिमाचल के प्रभारी बने रहेंगे।

हिमाचल BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, श्रीकांत शर्मा फिर बने प्रभारी; दर्शना सिंह को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी, रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर का जिम्मा

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। श्रीकांत शर्मा को फिर प्रभारी और दर्शना सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है, जबकि पच्छाद विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Himachal: हमीरपुर के सरकारी स्कूल से पढ़े छात्र का कमाल, सेना के लिए बनाएगा अत्याधुनिक ड्रोन; रक्षा मंत्रालय ने मंजूर किए 3.50 करोड़ रुपये

हमीरपुर के पॉलीटेक्निक छात्र सर्वेश शर्मा ने भारतीय सेना के लिए ‘रुद्रा एज टी-1 (स्पेक्ट्रा)’ ड्रोन तैयार करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रक्षा मंत्रालय ने उनके प्रोजेक्ट के लिए 3.50 करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर की है।

Kangra: कांगड़ा के धर्मशाला के सुधेड़ खास में नाकाबंदी के दौरान 5.92 ग्राम चिट्टा बरामद, जवाली और अमृतसर के दो युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने सुधेड़ खास में नाकाबंदी के दौरान 5.92 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने Alto Car HP-54C-8690 भी जब्त की और NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया।