हिमाचल में बच्चों के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, 27 साल तक मिलेगा 1,000 रुपये पॉकेट मनी; 100 मेधावी छात्रों को विदेश भेजने की तैयारी

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना को लेकर भी बड़ा निर्देश दिया है। अब योजना के दायरे में आने वाले 19 से 27 वर्ष की आयु के बच्चों को भी हर महीने 1,000 रुपये पॉकेट मनी देने की तैयारी है।

फिलहाल इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत विधवा और एकल महिलाओं के 18 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों को हर महीने 1,000 रुपये पॉकेट मनी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के लाभार्थियों के साथ-साथ चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के 50-50 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश में एक्सपोजर विजिट पर भेजने की तैयारी की जाए।

इंदिरा गांधी मातृ शिशु संकल्प योजना की भी समीक्षा

बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित इंदिरा गांधी मातृ शिशु संकल्प योजना की भी समीक्षा की। इस योजना के तहत प्रदेश के 11 जिलों में बच्चों और माताओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने की परिकल्पना की गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 9 बाल देखभाल केंद्रों और संस्थानों के निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कांगड़ा जिला के लुथान में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय ग्राम परिसर के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस परियोजना को मई 2027 तक पूरा करने को कहा। राज्य सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अगले एक साल में बनेगी भाजपा सरकार? जयराम ठाकुर का बड़ा दावा, सुक्खू सरकार पर कर्ज और पंचायत चुनाव को लेकर साधा...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जयसिंहपुर में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि हिमाचल में अगले एक वर्ष के भीतर भाजपा की सरकार बन सकती है। उन्होंने सरकार पर बढ़ते कर्ज, पंचायत चुनाव और भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामलों को लेकर भी सवाल उठाए।

कुल्लू-लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में अवैध स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंचा, पर्यावरण को नुकसान और करोड़ों के राजस्व घाटे का आरोप

कुल्लू और लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में चल रहे बताए गए स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंच गया है। याचिका में पर्यावरण को नुकसान, बिना वैध अनुमति संचालन और सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान का आरोप लगाया गया है।

हिमाचल बिजली बेचकर बढ़ाएगा कमाई, केरल को 14.50 रुपये यूनिट तक बिजली देने की तैयारी; पंचकूला को पानी बेचने पर भी विचार

हिमाचल प्रदेश अपनी बिजली और पानी से राजस्व बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। केरल को करीब 14.50 रुपये प्रति यूनिट बिजली बेचने पर बातचीत चल रही है, जबकि पंचकूला को सतलुज का पानी पहुंचाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, लोन डिफॉल्ट पर गारंटर भी मुख्य कर्जदार जितना जिम्मेदार; बैंक पहले गारंटर से कर सकता है वसूली

हिमाचल हाईकोर्ट ने लोन डिफॉल्ट मामले में स्पष्ट किया कि गारंटर की जिम्मेदारी मुख्य कर्जदार के बराबर होती है। बैंक को गारंटर के खिलाफ कार्रवाई से पहले मुख्य कर्जदार से वसूली के सभी उपाय खत्म करना जरूरी नहीं है।