शिमला में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का मौका है। जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से 24 सितंबर 2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह इंटरव्यू सुबह 11 बजे त्रिमूर्ति पाइन वैली होटल, नालदेहरा, शिमला में होगा। इस दौरान कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के एक-एक पद के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कुक हेल्पर और स्टीवर्ड दोनों पदों के लिए 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। दोनों पदों के लिए आयु सीमा 20 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है और केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे। कुक हेल्पर पद पर चयनित उम्मीदवार को 13,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ भोजन और आवास की सुविधा मिलेगी, जबकि स्टीवर्ड पद के लिए 12,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ भोजन और आवास दिया जाएगा।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन युवाओं का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे eemis.hp.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और बायोडाटा साथ लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचना होगा।
इस रोजगार अवसर से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार मोबाइल नंबर 9816478021 पर संपर्क कर सकते हैं।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


