रैत। हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सादिक खान को हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के निदेशक मंडल में सदस्य चुना गया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की घरोह पंचायत के निवासी सादिक खान लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और सामाजिक व जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
सादिक खान ने धर्मशाला कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है। वह सड़क, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। वह ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन हैं। इसके अलावा वह ऑल इंडिया कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट में राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
वक्फ बोर्ड के निदेशक मंडल में सदस्य चुने जाने पर सादिक खान ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
सादिक खान ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के संरक्षण और उनके विकास से जुड़े कार्यों में योगदान देना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


