हिमाचल के मधुमक्खी पालकों की बढ़ी चिंता, तेजी से फैल रहा ‘स्मॉल हाइव बीटल’; CM सुक्खू ने दिया वैज्ञानिक समाधान का भरोसा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े लोगों के सामने स्मॉल हाइव बीटल यानी छोटे छत्ते वाले भृंग की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खासकर निचले हिमाचल के मधुमक्खी पालक इसके फैलाव से नुकसान झेल रहे हैं। इस समस्या को लेकर शनिवार को मधुमक्खी पालकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की और अपनी परेशानियों से अवगत करवाया। 

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में छोटे छत्ते वाले भृंग, एथिना टुमिडा मरे का तेजी से प्रसार हो रहा है। इसके कारण विशेष रूप से निचले हिमाचल में मधुमक्खी पालकों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मधुमक्खी पालकों ने इस समस्या के समाधान के लिए सरकार से जरूरी कदम उठाने की मांग रखी। 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मधुमक्खी पालन हिमाचल प्रदेश में एक महत्वपूर्ण कृषि और आजीविका गतिविधि है। यह खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के लिए अतिरिक्त आय और स्वरोजगार का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि मधुमक्खियां परागण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं, इसलिए मधुमक्खी पालन का महत्व केवल शहद उत्पादन तक सीमित नहीं है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि स्मॉल हाइव बीटल की समस्या का वैज्ञानिक तरीके से समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मधुमक्खी पालकों को आगे किसी तरह के नुकसान का सामना न करना पड़े। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

इंदौरा में खैर तस्करों की बड़ी कोशिश नाकाम, जंगल में छिपाकर रखे 37 मौछे बरामद; 5 पेड़ों के कटान की पुष्टि

इंदौरा के भदरोया में वन विभाग ने खैर तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए 37 मौछे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में 5 खैर के पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें 4 मंदिर की भूमि और एक वन भूमि से काटा गया था।

चम्बा में घास काटने जा रही महिला ढांक से गिरी, टांडा ले जाते समय मौत; परिजनों ने 108 एंबुलेंस पर लगाए देरी के गंभीर...

चम्बा की कुम्हारका पंचायत में घास काटने जा रही 36 वर्षीय बोबी देवी ढांक से गिरकर गंभीर घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज से टांडा रेफर किए जाने के बाद रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोप लगाया है, जबकि 108 सेवा प्रभारी ने समय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही।

ज्वाली में लगातार चोरियों से दहशत, रात में गांवों की रखवाली कर रहे ग्रामीण; भाजपा नेता ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 7-8 दिनों से लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने पुलिस चौकी में स्टाफ बढ़ाने, रात्रि गश्त मजबूत करने और नगरोटा सूरियां में पूर्ण पुलिस थाना खोलने की मांग की है।

भोरंज में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मकान से 119 बोतल शराब बरामद; आरोपी पर केस दर्ज

भोरंज के भराड़ी में आबकारी एवं कराधान विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में छापेमारी कर 119 बोतल शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज किया गया है।