धर्मशाला, 18 सितंबर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर धर्मशाला की डल झील में पहली बार महाआरती के साथ राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान पूरा डल झील परिसर श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने महाआरती में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
महाआरती के दौरान डल झील परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने महाआरती में भाग लिया। भगवान शिव और राधा-कृष्ण के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूब गया।
महाआरती के साथ शुरू हुए उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने डल झील के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। पहली बार महाआरती के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


