मंडी में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, पंजाब में बिक्री के लिए बनी बीयर की 102 पेटियां बरामद; चालक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शराब माफिया और तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत धनोटू थाना पुलिस ने सुंदरनगर फोरलेन पर नौलखा फ्लाईओवर के पास एक पिकअप जीप से बीयर की 102 पेटियां बरामद की हैं। खास बात यह है कि बरामद बीयर पर ‘फॉर सेल इन पंजाब’ का मार्का लगा हुआ है। पुलिस ने बीयर की पूरी खेप और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह थाना प्रभारी धनोटू के नेतृत्व में पुलिस टीम सुंदरनगर फोरलेन पर नौलखा फ्लाईओवर के पास गश्त और यातायात चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान करीब 9:30 बजे सुंदरनगर की तरफ से एक पिकअप जीप वहां पहुंची। जीप का कैबिन बंद था, जिसके चलते पुलिस को संदेह हुआ और वाहन को जांच के लिए रोक लिया गया।

पुलिस टीम ने जब पिकअप के बंद कैबिन की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में बीयर की पेटियां लदी हुई मिलीं। गिनती करने पर कुल 102 पेटियां बीयर बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने चालक से इतनी बड़ी मात्रा में बीयर ले जाने से संबंधित वैध दस्तावेज और परमिट मांगे, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब या आवश्यक कागजात पेश नहीं कर सका।

पुलिस ने तुरंत बीयर की पूरी खेप जब्त कर ली। आरोपी चालक की पहचान मनीष कुमार (33) पुत्र पवन कुमार निवासी रूपनगर, पंजाब के रूप में हुई है। धनोटू थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने बीयर की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। बीयर की पेटियों पर ‘फॉर सेल इन पंजाब’ का मार्का लगा हुआ है। ऐसे में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप हिमाचल में कहां से लाई गई थी और इसे आगे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। आरोपी चालक से पूछताछ जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चक्की खड्ड से 2 JCB और 5 मल्टी एक्सल ट्रक कब्जे में

नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने चक्की खड्ड में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 जेसीबी मशीनों और 5 मल्टी एक्सल ट्रकों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने सभी वाहनों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना नूरपुर के सुपुर्द कर दिया है।

Kangra: पहली बार महाआरती से गूंजा धर्मशाला का डल झील परिसर, राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का भव्य शुभारंभ

धर्मशाला की डल झील में पहली बार महाआरती के साथ राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का शुभारंभ हुआ। केवल सिंह पठानिया ने महाआरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

नगरोटा बगवां से 10 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, पहली बस माता चिंतपूर्णी के लिए रवाना; यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

नगरोटा बगवां बस स्टैंड से 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पहली इलेक्ट्रिक बस नगरोटा बगवां से माता चिंतपूर्णी मंदिर के लिए भेजी गई। इससे स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

JNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन का मौका, लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; 30 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।