Kangra: नगरोटा बगवां में आर.एस. बाली ने सुनीं लोगों की समस्याएं, मौके पर किया समाधान; 18 सितंबर को शुरू होंगी 10 इलेक्ट्रिक बसें

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां, 15 सितंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष एवं विधायक आर.एस. बाली ने मंगलवार को आमजन की समस्याएं सुनीं। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उनके समक्ष पहुंचे। आर.एस. बाली ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।

आर.एस. बाली ने कहा कि नगरोटा बगवां सहित पूरे क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हैं।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनसमस्याओं के निपटारे में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

आर.एस. बाली ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के हर गांव के समग्र विकास का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी उद्देश्य से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं और जरूरतों को जाना गया और उसी के अनुसार विकास कार्य शुरू करवाए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क और रास्तों से जुड़े विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम भी जल्द शुरू किया जा रहा है, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों के लिए 10 इलेक्ट्रिक बसें जल्द शुरू होने जा रही हैं। इन बसों का फ्लैग ऑफ 18 सितंबर 2026 को नगरोटा बगवां से किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

Kangra: टांडा अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरी 27 वर्षीय युवती, जहरीला पदार्थ खाने के बाद चल रहा था इलाज; मौके पर मौत

कांगड़ा के टांडा अस्पताल में जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचाराधीन 27 वर्षीय युवती की चौथी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ITI दौलतपुर कैंपस इंटरव्यू में 270 युवाओं का चयन, 1800 अभ्यर्थियों ने आजमाया मौका; अशोक लीलैंड में नौकरी का रास्ता साफ

आईटीआई दौलतपुर में अशोक लीलैंड (हिंदुजा ग्रुप) यूएई एलएलसी के दो दिवसीय कैंपस इंटरव्यू में 270 युवाओं का चयन हुआ। भर्ती प्रक्रिया में करीब 1800 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पहुंचे।