कांगड़ा, 15 सितंबर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दौलतपुर में आयोजित दो दिवसीय कैंपस इंटरव्यू में 270 युवाओं का चयन हुआ है। अशोक लीलैंड (हिंदुजा ग्रुप) यूएई एलएलसी द्वारा 14 और 15 सितंबर 2026 को आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से करीब 1800 युवा साक्षात्कार देने पहुंचे।
आईटीआई दौलतपुर के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि दो दिवसीय कैंपस इंटरव्यू के बाद कंपनी ने 270 युवाओं का चयन किया है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का साक्षात्कार के लिए पहुंचना और 270 युवाओं का चयन होना संस्थान के साथ-साथ चयनित अभ्यर्थियों के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।
प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने कैंपस इंटरव्यू के आयोजन में लगातार सहयोग के लिए पर्यटन निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली और एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों के सहयोग से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए इस तरह के कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने चयनित सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन युवाओं का इस बार चयन नहीं हो पाया है, उनके लिए भी जल्द अन्य कंपनियों के कैंपस इंटरव्यू आयोजित करवाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
इस अवसर पर आईटीआई दौलतपुर के प्रधानाचार्य विनोद कुमार, कंपनी प्रतिनिधि कुनाल और राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


