Kangra: दौलतपुर ITI में नौकरी का बड़ा मौका, अशोक लीलैंड के इंटरव्यू में पहले दिन 1,000 युवाओं ने कराया पंजीकरण; 800 के इंटरव्यू पूरे

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, 14 सितंबर। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने की दिशा में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली का प्रयास लगातार जारी है। इसी कड़ी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दौलतपुर में अशोक लीलैंड (हिंदुजा ग्रुप) यूएई एलएलसी की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंटरव्यू का सोमवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आर.एस. बाली ने इंटरव्यू प्रक्रिया की शुरुआत करवाई, जबकि एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

अशोक लीलैंड यूएई एलएलसी की ओर से आयोजित इस इंटरव्यू में हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के पात्र युवा रोजगार की उम्मीद लेकर पहुंचे। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को स्थायी रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। रोजगार के इस अवसर को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पहले दिन करीब 1,000 युवाओं ने पंजीकरण करवाया, जबकि 800 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू पूरे हो चुके हैं। इंटरव्यू प्रक्रिया 15 सितंबर, 2026 को भी जारी रहेगी।

मुख्य अतिथि आर.एस. बाली ने इंटरव्यू में भाग लेने पहुंचे हिमाचल सहित विभिन्न राज्यों के युवाओं से संवाद किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं को पूरी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना और उनकी योग्यता व कौशल के अनुरूप रोजगार से जोड़ना उनकी निरंतर प्राथमिकता रही है।

आर.एस. बाली ने कहा कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेले के दौरान भी हर वर्ष रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, ताकि प्रदेश के युवाओं को एक ही मंच पर विभिन्न कंपनियों से जुड़ने और अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार हासिल करने का अवसर मिल सके।

उन्होंने कहा कि राजकीय आईटीआई दौलतपुर में अशोक लीलैंड जैसी प्रतिष्ठित कंपनी का युवाओं के चयन के लिए पहुंचना भी इसी निरंतर प्रयास और संकल्प का हिस्सा है। उनके मार्गदर्शन और प्रयासों से युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए लगातार रोजगार मेलों और इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक विकल्प उपलब्ध करवाना और उन्हें उनके कौशल के अनुरूप रोजगार से जोड़ना है।

आर.एस. बाली ने कहा कि रोजगार केवल नौकरी हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि युवा और उनके परिवार के भविष्य को मजबूत करने का जरिया भी है। इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि हिमाचल के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर भटकना न पड़े, बल्कि उन्हें प्रदेश के साथ-साथ देश और विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में बेहतर अवसर मिल सकें।

उन्होंने कहा कि आज आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त युवा केवल देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी रोजगार हासिल कर रहे हैं। तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राजकीय आईटीआई दौलतपुर जैसे संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर आर.एस. बाली ने विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली को भी श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली ने राजकीय आईटीआई दौलतपुर के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया था। आज यह संस्थान हजारों युवाओं को तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण देकर उनके भविष्य को नई दिशा देने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली की सोच हमेशा युवाओं को शिक्षा, कौशल, विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की रही। राजकीय आईटीआई दौलतपुर इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए युवाओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आर.एस. बाली और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने युवाओं से संवाद किया तथा उन्हें उपलब्ध रोजगार अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने कौशल को लगातार बेहतर बनाएं और उपलब्ध अवसरों का पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ लाभ उठाएं।

राजकीय आईटीआई दौलतपुर के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि इंटरव्यू के पहले दिन करीब 1,000 युवाओं ने पंजीकरण करवाया, जिनमें से 800 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू पूरे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू प्रक्रिया 15 सितंबर, 2026 को भी जारी रहेगी। उन्होंने पात्र युवाओं से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।