Kangra: हिंदी दिवस पर रिड़कमार कॉलेज में दिखा छात्रों का हुनर, भाषण से कविता और पोस्टर से क्विज तक खूब चला मुकाबला

Date:

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की भाषायी दक्षता, साहित्यिक रुचि और रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाषण, कविता-पाठ, पोस्टर-निर्माण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार और प्रो. भूपेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच-संचालन डॉ. आशा मिश्रा ने किया।

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व, समृद्ध साहित्यिक परंपरा और वर्तमान समय में हिंदी की प्रासंगिकता से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में शिक्षा ने प्रथम, कल्पना ने द्वितीय और पल्लवी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कविता-पाठ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर भावपूर्ण और प्रभावशाली कविताओं की प्रस्तुति दी। इसमें रेखा ने प्रथम, शिक्षा ने द्वितीय और दीपाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति और प्रस्तुति को सराहनीय बताया गया।

पोस्टर-निर्माण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा और हिंदी दिवस की महत्ता को दर्शाते हुए आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर तैयार किए। प्रतियोगिता में ईशा ने प्रथम, सोनम ने द्वितीय और कामिनी महाजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिंदी भाषा, साहित्य, व्याकरण और प्रमुख साहित्यकारों से जुड़े सवाल पूछे गए। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान और बौद्धिक क्षमता का आकलन किया गया। प्रतियोगिता में दिनकर टीम ने प्रथम, निराला टीम ने द्वितीय और प्रेमचंद टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा के महत्व और उसकी व्यापक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत की महत्वपूर्ण संवाहक है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा और साहित्य के अध्ययन के साथ दैनिक जीवन में भी हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

प्रो. भूपेंद्र सिंह ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ इस तरह की साहित्यिक और रचनात्मक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गौरव और आत्मीयता की भावना को मजबूत करने के साथ उनकी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने का प्रयास किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बारिश के बीच बच्चों संग थिरके आरएस बाली, जोनल अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शानदार समापन; स्कूलों को ₹2.5 करोड़, धलूं को ₹5 लाख...

नगरोटा के धलूं स्कूल में जोनल अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का बारिश के बीच शानदार समापन हुआ। आरएस बाली ने बच्चों के साथ नृत्य कर उत्साह बढ़ाया और स्कूलों के लिए ₹2.5 करोड़, धलूं स्कूल के लिए ₹5 लाख, कबड्डी मैट व दो सोलर लाइटों की घोषणा की।

Kangra: दौलतपुर ITI में नौकरी का बड़ा मौका, अशोक लीलैंड के इंटरव्यू में पहले दिन 1,000 युवाओं ने कराया पंजीकरण; 800 के इंटरव्यू पूरे

राजकीय आईटीआई दौलतपुर में अशोक लीलैंड यूएई एलएलसी के दो दिवसीय इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन करीब 1,000 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जबकि 800 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू पूरे हो गए।

Kangra: हरनेरा के धौलपुर माता मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप, श्रद्धालुओं की आस्था की घंटियां ले उड़े चोर; पहले भी हो चुकी है...

हरनेरा के धौलपुर माता मंदिर में घंटियां चोरी होने से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में रोष है। मंदिर कमेटी के अनुसार, कुछ वर्ष पहले भी यहां से नकदी चोरी हुई थी। आसपास के अन्य मंदिरों से भी घंटियां चोरी होने की सूचना है।

मंडी की 10 में 10 सीटों पर BJP की जीत का दावा, जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला; हिमकेयर से लेकर कांग्रेस...

नाचन में पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने और मंडी की सभी 10 सीटों पर जीत का दावा किया।