Kangra: रैत में योग शिविर के जरिए सेहत का संदेश, आसन और प्राणायाम से शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

Date:

--Advertisement--

रैत। आयुष्मान आरोग्य मंदिर रैत के तहत डा. भवानी के सानिध्य में योग प्रशिक्षक उद्यालक एवं अनुराधा शर्मा द्वारा योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गृह रक्षा 9वीं वाहिनी बटालियन ट्रेनिंग सेंटर धनोटू के इंचार्ज पीसी अनिल कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न आसन और प्राणायाम करवाए जा रहे हैं।

योग शिविर में स्कन्ध चालन, ग्रीवा चालन, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन और वज्रासन सहित विभिन्न आसन करवाए गए। वहीं प्राणायाम के अभ्यास में कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और शीतली प्राणायाम करवाए गए। योग प्रशिक्षकों ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सभी को प्रतिदिन सुबह योगिक क्रियाएं करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित दिनचर्या में व्यायाम, आसन और प्राणायाम के साथ ध्यान को भी जरूर शामिल करना चाहिए।

शिविर में बीटीसी इंचार्ज पीसी अनिल कुमार, अनिल कुमार, एसएल राजेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी वर्ग मौजूद रहा। इस दौरान चंचला, बबीता, मीना, संजीवना, अनामिका, ज्योति, निर्मला, रेखा, निशा, सोनिका, सीमा, अनीता, आरती और पूजा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। शिविर में शामिल लोगों ने आयोजन के लिए आयुष विभाग का धन्यवाद किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कांगड़ा की टीम रवाना, सोलन में दिखाएगी दम; द्रोणाचार्य कॉलेज रैत ने लॉन्च की नई जर्सी

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की अंडर-14 राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए जिला कांगड़ा की टीम सोलन रवाना हो गई है। प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक ठोड़ो मैदान में होगी। द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत, शाहपुर ने टीम की नई जर्सी भी लॉन्च की।

Kangra: इंदौरा में खैर की लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी, 2 वाहनों से 84 मौछे बरामद; 9 लोगों पर केस दर्ज

इंदौरा में पुलिस ने खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 84 मौछे बरामद किए। पुलिस ने इनोवा और बिना नंबर की पिकअप के साथ इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन कब्जे में ली हैं। मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।