Kangra: अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कांगड़ा की टीम रवाना, सोलन में दिखाएगी दम; द्रोणाचार्य कॉलेज रैत ने लॉन्च की नई जर्सी

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 10 सितंबर। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-14 राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन सोलन के ऐतिहासिक ठोड़ो मैदान में 10 से 13 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला कांगड़ा फुटबॉल एसोसिएशन की अंडर-14 टीम आज 10 सितंबर 2026 की सुबह द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत, शाहपुर से सोलन के लिए रवाना हुई। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रवीण शर्मा ने टीम को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिला कांगड़ा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान और शाहपुर अकादमी के कार्यवाह अध्यक्ष केवल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने टीम को सहयोग देने के लिए द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत, शाहपुर के प्रबंध निदेशक एवं रोटेरियन गंधर्व सिंह पठानिया का आभार व्यक्त किया। इस वर्ष जिला कांगड़ा की अंडर-14 टीम की नई जर्सी द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत, शाहपुर द्वारा प्रायोजित की गई है और कॉलेज की ओर से इसे लॉन्च भी किया गया। राकेश चौहान ने टीम को सहयोग देने और जर्सी प्रायोजित करने के लिए कॉलेज प्रबंधन का धन्यवाद किया।

जिला कांगड़ा की अंडर-14 टीम के हेड कोच एवं टीम मैनेजर करण हैं, जबकि रोहन असिस्टेंट कोच की भूमिका निभाएंगे। टीम में कार्तिक, शिवम, युवान, शिवानिक, तरणदीप सिंह, नमन, आदिश, अभिषेक मौर्या, अनमोल, अनिरुद्ध राणा, आर्यन राणा, कार्तिक, विनायक, शिवेश, अर्णव, अनिकित नाग, आयुष और आरव शामिल हैं।

टीम के कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की पूरी उम्मीद जताई गई है। इस अवसर पर टीम कोऑर्डिनेटर पारस अवस्थी, जूनियर कोच और खिलाड़ियों के अभिभावक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए विजय भव का आशीर्वाद दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में योग शिविर के जरिए सेहत का संदेश, आसन और प्राणायाम से शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

आयुष्मान आरोग्य मंदिर रैत के तहत धनोटू स्थित गृह रक्षा 9वीं वाहिनी बटालियन ट्रेनिंग सेंटर में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

Kangra: इंदौरा में खैर की लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी, 2 वाहनों से 84 मौछे बरामद; 9 लोगों पर केस दर्ज

इंदौरा में पुलिस ने खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 84 मौछे बरामद किए। पुलिस ने इनोवा और बिना नंबर की पिकअप के साथ इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन कब्जे में ली हैं। मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।