धर्मशाला में 10 सितंबर को बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के तहत विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि 10 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली
सहायक अभियंता के अनुसार 63 केवी लोअर मोहल, 250 केवी लोअर मोहली-1 और 400 केवी एजुकेशन बोर्ड कॉलोनी सहित अन्य ट्रांसफार्मरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इनमें मस्जिद के आसपास का क्षेत्र, मोहली तथा सरीन होटल के आसपास के इलाके शामिल हैं।
मौसम खराब हुआ तो बदल सकता है शटडाउन
विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि मौसम खराब होने या किसी अन्य आकस्मिक आपदा की स्थिति में निर्धारित रख-रखाव कार्य को स्थगित किया जा सकता है या इसे आंशिक रूप से किया जा सकता है। विभाग ने बिजली कटौती के दौरान लोगों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


