मकड़ोली। मकड़ोली-झंगराड़ा सड़क के निर्माण कार्य के दौरान बुधवार शाम मकड़ोली में उस समय हादसा हो गया, जब सामने से आ रही बस को रास्ता देने के प्रयास में निर्माण कार्य में लगा मिक्सचर ट्रक सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए ले जाया गया। उपचार के बाद चालक की हालत सामान्य बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार निर्भय कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से मकड़ोली-झंगराड़ा सड़क पर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। बुधवार शाम निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला मिक्सचर ट्रक कार्यस्थल के पास मौजूद था। इसी दौरान सामने से एक बस आ गई। बस को रास्ता देने के लिए चालक ने ट्रक को सड़क के किनारे किया, लेकिन इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात रही कि हादसे में चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं और उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई।
निर्भय कंस्ट्रक्शन कंपनी के कॉर्डिनेटर राहुल त्रिपाठी ने बताया कि बस को पास देते समय मिक्सचर ट्रक सड़क से नीचे खाई में गिर गया था। चालक को हल्की चोटें आई थीं, जिसका उपचार करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि चालक की हालत अब सामान्य है।




For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


