मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा, स्लाइडिंग प्वाइंट पर कार सुकेती खड्ड में गिरी; अस्पताल में 39 वर्षीय चालक ने तोड़ा दम

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के सदर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलघराट के समीप बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्लाइडिंग प्वाइंट के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे सुकेती खड्ड में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कार चालक ने जोनल अस्पताल मंडी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। कार चालक पुलघराट के समीप से गुजर रहा था। इसी दौरान स्लाइडिंग प्वाइंट के पास अचानक वाहन से उसका नियंत्रण खो गया और कार सीधे गहरी सुकेती खड्ड में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को कार से बाहर निकाला गया और तुरंत जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान मुनीष भाटिया (39) पुत्र संत राम निवासी सन्यारड़ी, डाकघर तल्याहड़, जिला मंडी के रूप में हुई है। मुनीष के आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और 9 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। हादसे की खबर से पूरे सन्यारड़ी क्षेत्र में शोक की लहर है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने जोनल अस्पताल मंडी में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना मंडी में हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। कार अनियंत्रित होने के पीछे आखिर क्या कारण रहा, इसका पता लगाने के लिए पुलिस की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।