हिमाचल के अस्पतालों में 300 डॉक्टर और 200 नर्सों की होगी भर्ती, 2027 तक सभी खाली पद भरने का लक्ष्य

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों और नर्सों की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। विभाग में 300 डॉक्टरों और 200 नर्सों की भर्ती की जा रही है। सरकार ने वर्ष 2027 तक स्वास्थ्य विभाग के सभी रिक्त पदों को भरने का लक्ष्य रखा है। नई भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि डॉक्टरों को डेपुटेशन पर भेजने के बजाय सीधे जरूरत वाले स्वास्थ्य संस्थानों में तैनाती दी जाएगी। इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की उम्मीद है।

विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद डॉक्टरों और नर्सों की भर्ती का प्रस्ताव कमीशन को भेजा जाएगा। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। आदर्श अस्पतालों और सामुदायिक अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। जिन अस्पतालों में छह डॉक्टर नहीं हैं, वहां छह स्पेशलिस्ट की तैनाती की जाएगी। विभाग का मानना है कि पर्याप्त डॉक्टर उपलब्ध होने से मरीजों को प्राथमिक स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा और उन्हें छोटी-छोटी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जिला अस्पतालों या मेडिकल कॉलेजों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से डॉक्टरों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर डेपुटेशन पर भेजने की व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं। कई बार ग्रामीण अस्पतालों से डॉक्टरों को डेपुटेशन पर भेजे जाने के बाद स्थानीय मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब सरकार का जोर नए डॉक्टरों की तैनाती सीधे जरूरत वाले स्वास्थ्य संस्थानों में करने पर है। इससे पीएचसी और सीएचसी में डॉक्टरों की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंह मार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कमीशन के माध्यम से 300 डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है। इसके अलावा नर्सों की भी भर्ती होनी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Kangra Airport Expansion: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, जमीन सुरक्षित करने के लिए जारी हुए ₹1.16 करोड़; रनवे ब्रिज की ऊंचाई पर जल्द...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के तहत अधिग्रहित जमीन को सुरक्षित करने के लिए हिमाचल सरकार ने 1.16 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अब लोक निर्माण विभाग बाउंड्री और तारबंदी का काम शुरू करेगा, जबकि मांझी खड्ड पर प्रस्तावित रनवे ब्रिज की ऊंचाई पर जल्द अंतिम फैसला होने की उम्मीद है।