Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी जानकारी

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को धर्मशाला के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल सिद्धपुर और विद्युत उपमंडल धर्मशाला नंबर-2 की ओर से बिजली कटौती को लेकर जानकारी जारी की गई है। संबंधित विभागों ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि 250 केवी रक्कड़ क्षेत्र, 250 केवी दरूणी माता मंदिर क्षेत्र और 100 केवी स्पीति हॉस्टल आदि ट्रांसफार्मरों के तहत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल और आसपास के क्षेत्रों में 26 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से शाम तक कार्य समाप्त होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने या किसी अन्य आकस्मिक आपदा की स्थिति में निर्धारित कार्य को स्थगित किया जा सकता है या इसे आंशिक रूप से किया जा सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से रखरखाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

वहीं, विद्युत उपमंडल धर्मशाला नंबर-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरिया ने बताया कि दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल, अपर बडोल, चिल्ड्रन पार्क दाड़ी और साथ लगते अन्य क्षेत्रों में भी 26 अगस्त को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

रमन भरमौरिया ने बताया कि यदि मौसम खराब रहता है तो निर्धारित रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से विभाग के साथ सहयोग करने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।