जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर बड़ा हमला, बोले- ‘मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं’, सार्वजनिक माफी की मांग; रिज मैदान पर वंदे मातरम् गाएगा BJP विधायक दल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गरमा गया है। प्रश्नकाल के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह झूठ बोल रहे हैं और इस मामले में उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी। जयराम ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की कि सदन के भीतर बीते रोज गाए गए राष्ट्रगान का वीडियो जारी कर उसे दिखाया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वास्तव में किसी भाजपा विधायक ने राष्ट्रगान का अनादर किया था या मुख्यमंत्री राजनीतिक लाभ के लिए गलत बयान दे रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने स्पष्ट कहा कि भाजपा के किसी भी विधायक ने राष्ट्रगान का अपमान नहीं किया है। उन्होंने इसे बेहद गंभीर मुद्दा बताते हुए सदन के अंदर और बाहर भाजपा विधायकों के साथ पुरजोर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रगीत का वास्तविक अपमान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में झंडा फहराने के दौरान हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले 1937 में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को खंडित करने का काम किया गया था।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह देश किसी कांग्रेस वर्किंग कमेटी के फरमान से नहीं, बल्कि केवल संविधान से चलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने निराधार आरोप वापस लेने और सदन के साथ-साथ प्रदेश की जनता से तुरंत माफी मांगने की मांग की। वहीं, राष्ट्रगान के समय की वीडियो क्लिप रिकॉर्डिंग उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर भाजपा विधायक दल ने विधानसभा सचिव को पत्र भी सौंपा।

रिज मैदान पर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन करेगा भाजपा विधायक दल

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक बलबीर वर्मा ने बताया कि भाजपा विधायक दल रविवार सुबह 11 बजे शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन करेगा। कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में किया जाएगा।

बलबीर वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा विधायक दल के सभी विधायक मौजूद रहेंगे और सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर मातृभूमि के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए भाजपा की ओर से जिला प्रशासन से विधिवत अनुमति मांगी गई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से आयोजित किया जाएगा तथा जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर फिर लगेगा टोल का झटका! डोहलूनाला और टकोली टोल प्लाजा दोबारा शुरू करने की तैयारी

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर वाहन चालकों को जल्द ही फिर टोल देना पड़ सकता है। डोहलूनाला और टकोली टोल प्लाजा को दोबारा शुरू करने की तैयारी चल रही है। हालांकि, फिलहाल टनल से यातायात पूरी तरह सामान्य न होने के कारण शुल्क कम रहने की संभावना है।

हिमाचल का जलवा! क्यूबा को 3-0 से हराकर भारत की शानदार शुरुआत, कोच और कप्तान दोनों प्रदेश से

दोहा में आयोजित अंडर-17 विश्व वॉलीबाल प्रतियोगिता में भारत ने क्यूबा को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। खास बात यह है कि भारतीय टीम के मुख्य कोच देवेंद्र चौहान और कप्तान शब्द गौतम दोनों हिमाचल प्रदेश से हैं।

हिमकेयर फर्जीवाड़े की जांच में बड़ा अपडेट, अब तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव से होगी पूछताछ; विजिलेंस ने बढ़ाया जांच का दायरा

हिमाचल के करोड़ों रुपये के हिमकेयर योजना फर्जीवाड़े की जांच में विजिलेंस ने बड़ा कदम उठाया है। आईजीएमसी और निजी अस्पतालों के रिकॉर्ड खंगालने के बाद अब तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। योजना की मंजूरियों, क्लेम, भुगतान और ऑडिट व्यवस्था भी जांच के दायरे में है।

Kangra: धर्मशाला में 24 अगस्त को इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से सप्लाई बाधित; देखें प्रभावित इलाके… यहां चेक करें...

धर्मशाला के सिद्धपुर क्षेत्र में 24 अगस्त सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एलटी विद्युत लाइन में केबल डालने के कार्य के चलते रक्कड़ रोड और डॉ. परमार हाउस के आसपास सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी।