धर्मशाला, 22 अगस्त। विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि एलटी विद्युत लाइन में केबल डालने का कार्य किया जाना है। इसके चलते 24 अगस्त, सोमवार को 100 केवीए फतेहपुर-4 के अंतर्गत आने वाले कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि रक्कड़ रोड और डॉ. परमार हाउस के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्त होने तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
विद्युत विभाग के अनुसार, मौसम खराब होने या किसी अन्य आकस्मिक आपदा की स्थिति में निर्धारित कार्य को स्थगित किया जा सकता है या इसे आंशिक रूप से किया जा सकता है। ऐसे में बिजली बंद रहने की अवधि परिस्थितियों के अनुसार प्रभावित हो सकती है।




For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


