स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव के लिए खास पहल, साथियों ने भेंट की ऑटोमेटिक व्हीलचेयर

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 17 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 12 जेएके आरआईएफ के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने अपने पूर्व साथी राइफलमैन राजीव के लिए एक अनुकरणीय पहल की। उन्होंने राजीव को ऑटोमेटिक व्हीलचेयर भेंट कर उनके प्रति सम्मान और साथ का संदेश दिया।

राइफलमैन राजीव 8 अक्तूबर 2005 को आए विनाशकारी भूकंप के दौरान 12 जेएके आरआईएफ में तैनात थे। उस समय उनकी यूनिट 12,500 फीट की ऊंचाई पर तैनात थी। भूकंप के दौरान जिस पोस्ट पर वह तैनात थे, वह पूरी तरह नष्ट हो गई थी। इस हादसे में 14 सैनिक शहीद हो गए थे, जबकि राजीव इस हादसे में अकेले जीवित बचे थे। हादसे के बाद वे 100 प्रतिशत लकवाग्रस्त हो गए।

15 अगस्त को ब्रिगेडियर एस.सी. पाठक, पूर्व कमांडिंग ऑफिसर, 12 जेएके आरआईएफ के निवास पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 12 जेएके आरआईएफ के कई पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की मौजूदगी में राइफलमैन राजीव को ऑटोमेटिक व्हीलचेयर भेंट की गई।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर एस.सी. पाठक ने कहा कि राजीव ने देश की सेवा करते हुए बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर राजीव को सम्मानित करना केवल सहायता प्रदान करना नहीं है, बल्कि देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति समाज की जिम्मेदारी, संवेदना और निरंतर साथ खड़े रहने का संदेश है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

‘हिमाचल ऑन सेल’ के आरोपों से विधानसभा में गरमाया माहौल, सुधीर शर्मा ने 18 पर्यटन संपत्तियों सहित कई मामलों पर मांगा जवाब

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सरकार पर सरकारी संपत्तियों के दुरुपयोग और कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने पर्यटन निगम की 18 संपत्तियों, जमीनों के आवंटन, टांडा मेडिकल कॉलेज और आबकारी नीति से जुड़े मामलों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

Kangra: शाहपुर की तीन अहम सड़कों पर विधायक केवल सिंह पठानिया का फोकस, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की डल से गद्दी बस्ती, बर्नेट-घेरा और नड्डी से गतड़ी सड़कों को लेकर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कांगड़ा में चुनावी जागरूकता की परीक्षा, 15 विधानसभा क्षेत्रों के 259 विद्यार्थियों ने निबंध और क्विज प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

कांगड़ा के धर्मशाला स्थित बीएड कॉलेज में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों से चयनित 259 विद्यार्थियों ने निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। परिणाम 20 नवंबर से पहले घोषित किए जाएंगे।

धर्मशाला में CM सुक्खू से नहीं हुई मुलाकात तो भड़के भाजपा नेता जय सिंह, चंबा दौरे पर काले झंडे दिखाने की चेतावनी

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात नहीं होने पर भाजपा नेता जय सिंह नाराज हो गए। चंबा की समस्याएं उठाने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री के अगले चंबा दौरे पर काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी है।