Kangra: 19 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद, सुबह 9:30 बजे से सप्लाई होगी बाधित

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 17 अगस्त। विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत आने वाले कई क्षेत्रों में 19 अगस्त को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि निर्धारित क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्त होने तक बिजली बंद रहेगी।

रखरखाव कार्य के चलते 250 केवीए रक्कड़ बल्ला, 250 केवीए दरुणी माता, 100 केवी फतेहपुर-4 और 250 केवीए सिद्धबाड़ी-4 ट्रांसफॉर्मरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। इनमें रक्कड़, दरुणी माता मंदिर के आसपास का क्षेत्र, परमार हाउस के पास का इलाका, स्पीति हॉस्टल और गुरुद्वारा रोड सहित अन्य संबंधित क्षेत्र शामिल हैं।

विद्युत विभाग ने बताया कि यह शटडाउन बिजली लाइनों के उचित रखरखाव और आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। हालांकि, मौसम खराब होने या किसी अन्य आकस्मिक आपदा की स्थिति में प्रस्तावित कार्य को स्थगित किया जा सकता है या इसे आंशिक रूप से किया जा सकता है।

विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान सहयोग करें। बिजली आपूर्ति कार्य पूरा होने के बाद सामान्य की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 100 साल के कैप्टन राम सिंह का खास सम्मान, राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने घर पहुंचकर किया अभिनंदन

राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने Chari निवासी 100 वर्षीय कैप्टन राम सिंह जी को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रोटेरियन सदस्यों ने उनका आशीर्वाद लिया। क्लब के वरिष्ठतम रोटेरियन मूल राज शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, ओशियन सोसायटी और रोटरी क्लब शाहपुर ने किया याद; दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

रैत स्थित द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय में स्व. मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। ओशियन सोसायटी और रोटरी क्लब शाहपुर के सदस्यों समेत कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

किन्नौर POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिगों से अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल की सजा

रामपुर स्थित किन्नौर पोक्सो कोर्ट ने नाबालिगों के खिलाफ अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। एक मामले में नाबालिग को इलाज के लिए नेपाल से रिकांगपिओ लाया गया था, जबकि दूसरे मामले में पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के शोषण का दोषी पाया गया।

हिमाचल में 13 साल से काम कर रहे 160 आउटसोर्स कर्मचारियों पर संकट, 1 अक्टूबर से दफ्तर न आने के निर्देश; सेवाकाल नवीकरण का...

हिमाचल के श्रम एवं रोजगार विभाग में 13 साल से काम कर रहे करीब 160 आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों पर नौकरी का संकट मंडरा रहा है। 30 सितंबर को सेवाकाल खत्म होने के बाद उन्हें 1 अक्टूबर से कार्यालय न आने के निर्देश दिए गए हैं।