शाहपुर, 16 अगस्त 2026: कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए HRTC बस में सवार दो युवकों से 20.74 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस CIA टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चंबी पुराने पुल, थाना शाहपुर के पास नाकाबंदी कर कटरा से संधोल जा रही HRTC बस नंबर HP-67-7395 की जांच की।
तलाशी के दौरान बस में सवार साहिल (19) और आलोक कुमार (25), दोनों निवासी अमृतसर, पंजाब के कब्जे से 20.74 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और थाना शाहपुर में ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अब बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और इसके पीछे जुड़े सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई से कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
कांगड़ा पुलिस की ओर से नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।




For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


