14 वर्षीय छात्रा का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव, जांच में सामने आया दुष्कर्म का आरोप; सुंदरनगर पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर: हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के बयान के आधार पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा है और पिछले करीब एक वर्ष से सुंदरनगर में रह रही है। मामला सामने आने के बाद सुंदरनगर पुलिस ने नियमानुसार जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त की सुबह तबीयत खराब होने पर नाबालिग को सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया था। चिकित्सकीय जांच के दौरान उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद अस्पताल की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और बालिका के बयान दर्ज किए गए।

Advertisement

पुलिस को दिए बयान में बालिका ने आरोप लगाया कि स्कूल की छुट्टियों के दौरान वह अपनी माता के साथ सुंदरनगर से चंडीगढ़ गई थी। इस दौरान वह बलौंगी, सेक्टर-118, चंडीगढ़ स्थित एक क्वार्टर में रुकी थी। आरोप है कि उसी रात वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे धमकी दी गई।

Advertisement

सुंदरनगर पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR

पुलिस के अनुसार, कथित घटना का स्थान बलौंगी, एसएएस नगर, पंजाब के क्षेत्राधिकार में आता है। इसी वजह से सुंदरनगर पुलिस ने नियमानुसार जीरो एफआईआर दर्ज की है और इसे पुलिस थाना बलौंगी को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित पुलिस थाना बलौंगी की ओर से की जाएगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर विशाल नैहरिया ने उठाए सवाल, बोले- सरकार दे स्पष्ट जवाब

पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि पूर्व मंत्री, पांच बार के विधायक और पूर्व सैन्य अधिकारी को अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान क्यों नहीं मिला।

Kangra: ज्वालामुखी पार्किंग में एक घंटे के 100 रुपये! रेट बोर्ड से मिटाई गई दर, शिकायत के बाद ठेकेदार को नोटिस

ज्वालामुखी बस अड्डे के पास पार्किंग में कार खड़ी करने के लिए एक घंटे के 100 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। तय पार्किंग दर मिटाए जाने के आरोपों के बाद नगर परिषद ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।

Kangra: घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की विशेष जांच टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। एक आरोपी को 14 दिन के न्यायिक रिमांड और दूसरे को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

औट टनल में दर्दनाक हादसा, ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत; 3 भेड़ों ने भी तोड़ा दम

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग की औट टनल में ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत हो गई। हादसे में तीन भेड़ों की भी मौके पर मौत हुई, जबकि एक घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।