6 साल के मासूम को रावी में फेंकने वाला पिता 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 4 दिन बाद भी बच्चे का सुराग नहीं

Date:

--Advertisement--

चंबा: शराब के नशे में अपने 6 साल के मासूम बेटे को रावी नदी में फेंकने के आरोपी पिता हितेश को शुक्रवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस इस अवधि के दौरान मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने के साथ जांच आगे बढ़ाएगी।

Advertisement

मां को पूछताछ के लिए चंबा बुलाया, अभी तक नहीं पहुंची

पुलिस ने बच्चे की मां को भी जांच में शामिल होने के लिए चंबा बुलाया है, लेकिन वह अभी तक पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुई है। वह फिलहाल अपने मायके अमृतसर में है। पुलिस का कहना है कि महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और उसके आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां से पूछताछ के बाद मामले से जुड़े कुछ और तथ्य सामने आ सकते हैं।

Advertisement

उधर, लापता बच्चे का चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बच्चे की तलाश में पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। शुक्रवार को भी टीमों ने रावी नदी के आसपास चप्पा-चप्पा छाना, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल सका।

पोते की तलाश में भटक रहे दादा

बच्चे के दादा जयपाल अपने पोते की तलाश में लगातार इधर-उधर भटक रहे हैं। अन्य परिजन भी अपने स्तर पर बच्चे को खोजने में जुटे हुए हैं। जयपाल ने बताया कि परिवार लगातार बच्चे की तलाश कर रहा है, लेकिन अभी तक उसे ढूंढने में सफलता नहीं मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद से बहू के साथ भी उनका संपर्क नहीं हो पाया है।

Advertisement

पत्नी से अनबन के बाद आरोपी ने उठाया खौफनाक कदम

बताया जा रहा है कि आरोपी हितेश की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी और वह अपने मायके गई हुई थी। बीते सोमवार को हितेश ने पत्नी को फोन किया था और दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने अपने 6 साल के बेटे को परेल पुल से नीचे उफनती रावी नदी में फेंक दिया। देखते ही देखते बच्चा नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया।

मंगलवार सुबह हितेश ने खुद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड के दौरान आरोपी ने पुलिस को घटना के बारे में पूरी जानकारी दी और अपना गुनाह कबूल किया। उसने यह भी बताया कि उसने खुद रावी नदी में छलांग लगाने की कोशिश की थी, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया।

Advertisement

अब आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मासूम की तलाश में जुटी हुई हैं। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर विशाल नैहरिया ने उठाए सवाल, बोले- सरकार दे स्पष्ट जवाब

पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि पूर्व मंत्री, पांच बार के विधायक और पूर्व सैन्य अधिकारी को अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान क्यों नहीं मिला।

Kangra: ज्वालामुखी पार्किंग में एक घंटे के 100 रुपये! रेट बोर्ड से मिटाई गई दर, शिकायत के बाद ठेकेदार को नोटिस

ज्वालामुखी बस अड्डे के पास पार्किंग में कार खड़ी करने के लिए एक घंटे के 100 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। तय पार्किंग दर मिटाए जाने के आरोपों के बाद नगर परिषद ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।

Kangra: घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की विशेष जांच टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। एक आरोपी को 14 दिन के न्यायिक रिमांड और दूसरे को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

औट टनल में दर्दनाक हादसा, ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत; 3 भेड़ों ने भी तोड़ा दम

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग की औट टनल में ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत हो गई। हादसे में तीन भेड़ों की भी मौके पर मौत हुई, जबकि एक घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।