थुरल कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत; बाइक सवार कपिल गंभीर घायल

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा: कांगड़ा जिले के थुरल महाविद्यालय के समीप शुक्रवार शाम पालमपुर-सुजानपुर मुख्य मार्ग पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान रजत कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी गांव साई भ्रांता के रूप में हुई है। रजत कुमार लोक निर्माण विभाग थुरल में मल्टी टास्क वर्कर के रूप में कार्यरत था। हादसे में घायल दूसरा युवक कपिल पटवाग के लिंजन गांव का निवासी बताया जा रहा है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक की एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रजत कुमार की टांग में गंभीर चोटें आईं। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे तत्काल डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Advertisement

हादसे में घायल कपिल को उपचार के लिए स्थानीय थुरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रजत कुमार की मौत की खबर मिलते ही उसके गांव और परिवार में मातम छा गया है। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक जिस कार से बाइक की टक्कर हुई, उसके चालक की पहचान अजीत कुमार शर्मा निवासी अणु चौकी, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर विशाल नैहरिया ने उठाए सवाल, बोले- सरकार दे स्पष्ट जवाब

पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि पूर्व मंत्री, पांच बार के विधायक और पूर्व सैन्य अधिकारी को अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान क्यों नहीं मिला।

Kangra: ज्वालामुखी पार्किंग में एक घंटे के 100 रुपये! रेट बोर्ड से मिटाई गई दर, शिकायत के बाद ठेकेदार को नोटिस

ज्वालामुखी बस अड्डे के पास पार्किंग में कार खड़ी करने के लिए एक घंटे के 100 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। तय पार्किंग दर मिटाए जाने के आरोपों के बाद नगर परिषद ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।

Kangra: घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की विशेष जांच टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। एक आरोपी को 14 दिन के न्यायिक रिमांड और दूसरे को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

औट टनल में दर्दनाक हादसा, ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत; 3 भेड़ों ने भी तोड़ा दम

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग की औट टनल में ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत हो गई। हादसे में तीन भेड़ों की भी मौके पर मौत हुई, जबकि एक घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।