चंडीगढ़ मंडी में पार्किंग विवाद बना खूनी खेल, हिमाचल के ऊना निवासी आढ़ती की चाकू मारकर हत्या

Date:

--Advertisement--

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार रात गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। पार्किंग को लेकर दो सब्जी आढ़तियों के बीच हुए झगड़े में हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी अपने बेटों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, देशराज और उत्तर प्रदेश निवासी विनोद पिकअप गाड़ियों में सब्जियां लाकर सेक्टर-26 मंडी में बेचने का काम करते थे। शुक्रवार रात देशराज मंडी में अपनी गाड़ी खड़ी कर सब्जी बेच रहे थे। इसी दौरान विनोद वहां पहुंचा और देशराज से गाड़ी हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

परिजनों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर विनोद और उसके बेटों ने चाकू निकालकर देशराज पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल देशराज जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी अपने बेटों के साथ वहां से फरार हो गए।

Advertisement

अस्पताल पहुंचने से पहले नहीं बची जान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल देशराज को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्चाधिकारी और मोबाइल फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से खून के धब्बों समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का पता चल सकेगा।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर विशाल नैहरिया ने उठाए सवाल, बोले- सरकार दे स्पष्ट जवाब

पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि पूर्व मंत्री, पांच बार के विधायक और पूर्व सैन्य अधिकारी को अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान क्यों नहीं मिला।

Kangra: ज्वालामुखी पार्किंग में एक घंटे के 100 रुपये! रेट बोर्ड से मिटाई गई दर, शिकायत के बाद ठेकेदार को नोटिस

ज्वालामुखी बस अड्डे के पास पार्किंग में कार खड़ी करने के लिए एक घंटे के 100 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। तय पार्किंग दर मिटाए जाने के आरोपों के बाद नगर परिषद ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।

Kangra: घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की विशेष जांच टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। एक आरोपी को 14 दिन के न्यायिक रिमांड और दूसरे को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

औट टनल में दर्दनाक हादसा, ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत; 3 भेड़ों ने भी तोड़ा दम

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग की औट टनल में ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत हो गई। हादसे में तीन भेड़ों की भी मौके पर मौत हुई, जबकि एक घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।