स्वतंत्रता दिवस से पहले हिमाचल में हाई अलर्ट, बॉर्डर पर वाहनों की सघन तलाशी; होटल-होम स्टे भी रडार पर

Date:

--Advertisement--

शिमला। स्वतंत्रता दिवस से पहले देश में आतंकी हमलों की धमकियों के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय यानी पीएचक्यू ने प्रदेशभर में अलर्ट जारी करते हुए सभी जिलों की पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश की सीमाओं पर वाहनों की सघन तलाशी करने और बाहरी राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।

Advertisement

पीएचक्यू के निर्देश मिलने के बाद जिला पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। खास तौर पर प्रदेश में प्रवेश करने वाले मार्गों पर नाकाबंदी और चेकिंग बढ़ाई जा रही है। किसी संदिग्ध वाहन, व्यक्ति या गतिविधि के सामने आने पर तत्काल जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की नजर ऐसे लोगों पर भी रहेगी, जिनकी गतिविधियां सामान्य नहीं हैं या जिनके ठहरने और यात्रा से जुड़ी जानकारी स्पष्ट नहीं है।

होटल और होम स्टे की भी होगी जांच

जिला पुलिस को होटल, होम स्टे, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट की जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस संचालकों से वहां ठहरे लोगों का रिकॉर्ड और पहचान संबंधी जानकारी दुरुस्त रखने के लिए कह रही है। लंबे समय से ठहरे या संदिग्ध परिस्थितियों में रहने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को देने पर भी जोर दिया जा रहा है।

Advertisement

15 अगस्त के सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रमों को देखते हुए समारोह स्थलों, महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। वीकेंड के साथ 15 अगस्त होने के कारण यह सुरक्षा व्यवस्था खास तौर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

भीड़ वाले इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की निगरानी

पुलिस बल को भीड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने और किसी भी सूचना को हल्के में नहीं लेने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी जिलों में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement

आम लोगों से भी पुलिस की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, लेकिन किसी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। डीजीपी अशोक तिवारी ने प्रदेश के लोगों से स्वतंत्रता दिवस के दौरान विशेष एहतियात बरतने की अपील की है।

डीजीपी ने कहा है कि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। वाहन की तलाशी या पहचान संबंधी जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें। इसके अलावा होटल या होम स्टे में ठहरते समय वैध पहचान पत्र उपलब्ध करवाएं। पुलिस के अनुसार सतर्क नागरिक किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुधीर शर्मा पर यादविंदर गोमा का बड़ा हमला, मुख्यमंत्री पर टिप्पणी को लेकर मांगी माफी; बोले- राजनीति में मर्यादा जरूरी

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए माफी मांगने की मांग की। गोमा ने कांगड़ा में सरकार के विकास कार्यों और आगामी खेल परियोजनाओं का भी जिक्र किया।

कालाअंब की शराब फैक्टरी पर बड़ी कार्रवाई, परमिट से ज्यादा स्टॉक मिलने पर लगा 1 लाख रुपये का जुर्माना

सिरमौर के कालाअंब स्थित शराब निर्माण इकाई पर परमिट और लोड किए गए स्टॉक में अंतर मिलने के मामले में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मामला 18 जुलाई 2025 का है।

Kangra: शराब के नशे में जहरीला पदार्थ निगलने के बाद 27 वर्षीय युवक की मौत, टांडा अस्पताल में चल रहा था इलाज

नगरोटा बगवां थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक ने 8 अगस्त को शराब के नशे में गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया था।

शादी का वादा कर 15 साल तक यौन शोषण का आरोप, मंडी में महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

मंडी जिले के सरकाघाट में एक महिला ने मसेरन क्षेत्र के एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर 15 वर्षों तक कथित यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।