शादी का वादा कर 15 साल तक यौन शोषण का आरोप, मंडी में महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Date:

--Advertisement--

सरकाघाट। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पुलिस थाना सरकाघाट में एक महिला से कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस थाना सरकाघाट में दी गई लिखित शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उपमंडल सरकाघाट के मसेरन क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे शादी करने का प्रलोभन दिया। महिला के मुताबिक आरोपी पिछले 15 वर्षों से शादी का वादा कर उसे इसी झूठे आश्वासन में रखता रहा और इस दौरान उसका लगातार यौन शोषण करता रहा।

Advertisement

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि करीब 15 वर्षों तक वह शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलती रही। लंबे समय तक कथित तौर पर शादी के वादे पर भरोसा करने के बाद आखिरकार उसने न्याय के लिए सरकाघाट पुलिस से संपर्क किया।

Advertisement

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई शुरू की है। एसएचओ रजनीश ठाकुर ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मामले में पीड़िता के बयान दर्ज करने और मेडिकल करवाने समेत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

कांगड़ा में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम, दो दिन प्रभावित क्षेत्रों का करेगी निरीक्षण

हिमाचल में मानसून के दौरान भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने केंद्र सरकार की छह सदस्यीय अंतर-मंत्रालय टीम कांगड़ा पहुंची। टीम दो दिनों तक प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान और राहत कार्यों की स्थिति का आकलन करेगी।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25.37 ग्राम चिट्टा बरामद; गुरदासपुर और बैजनाथ के दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने श्री साई यूनिवर्सिटी के पास 25.37 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस थाना पंचरुखी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।